Rewa News: 10 लाख का Loan था, बच्चों के साथ नदी में कूदा दोस्त बोला- परिवार में ज्यादा लोग, अकेला कमाने वाला था नहीं मिली Daughter की लाश

Rewa News | रीवा में 4 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को लेकर नदी में छलांग लगाने वाला युवक भारी Loan के बोझ तले दबा था। उसकी जीविका का एकमात्र Source किराने की दुकान थी, जिससे हर महीने 20-22 हजार रुपए की किस्त निकल जाती थी। उस पर करीब 10 लाख का Loan चढ़ा हुआ था और वह 8 लोगों के परिवार में अकेला कमाने वाला था।

31 साल का सुनील मांझी, जो ग्राम पैरा टोला छिवलहिया में रहता था, ने गुरुवार रात करीब 9:30 बजे टमस नदी पर बने राजापुर पुल से अपने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसके 4 साल के बेटे पुष्पराज का शव पुल के पास झाड़ियों में मिला, जबकि सुनील का शव उत्तरप्रदेश में 20 किलोमीटर दूर मिला। SDRF की टीम अभी भी उसकी 5 साल की बेटी पुष्पा की तलाश कर रही है। Search अभियान शनिवार को भी जारी था।


दैनिक भास्कर की टीम ने परिवार से बात की, जानिए क्यों उठाया सुनील ने ये कदम

घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम रीवा से 85 किलोमीटर दूर ग्राम पैरा टोला छिवलहिया पहुंची। वहां जाकर टीम ने सुनील के परिवार से बात कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर वह किस तनाव में था, जिसने उसे यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पढ़िए इस Report की पूरी जानकारी…

सुनील की पत्नी, पूजा मांझी, रोते हुए कहती हैं कि उसके पति और बच्चे ही उसकी जिंदगी का सहारा थे। बच्चे अपने पिता के साथ बाइक पर घर से निकले थे। पूजा को लगा कि वे Market से कुछ खरीदारी करके वापस आ जाएंगे। जब वे काफी देर तक नहीं लौटे, तो चिंता बढ़ गई। बाद में खबर मिली कि बाइक पुल पर खड़ी है, लेकिन पति और बच्चे लापता हैं।


मां ने कहा- काश बेटा मेरी बात मान लेता

सुनील की मां, कलावती मांझी ने बताया, मैंने बेटे से कहा था कि बारिश से नदी में पानी बढ़ रहा है। बच्चों को लेकर रात में मत जाना। काश वह मेरी बात मान लेता। ये दिन देखने से पहले मेरी मौत हो जाती तो ठीक रहता। एक साथ घर में 3-3 मौतें हो गईं। पता होता कि ऐसा होने वाला है तो कभी अपने बच्चों को जाने नहीं देती। हमारा तो सब कुछ लुट गया। हमें अंदाजा नहीं था कि बेटा इस तरह का कदम उठा सकता है। अभी तक हमारा हाल जानने न कोई जनप्रतिनिधि आया है, न ही कोई अधिकारी।


भतीजा बोला- 2 लाख रुपए Down Payment जमा किया था

सुनील के भतीजे, वीरेंद्र मांझी ने बताया, बड़े पापा घर में ही किराने की दुकान चलाते थे। उन्होंने अप्रैल में Pickup ली थी, 2 लाख रुपए Down Payment जमा किया था। हर महीने किस्त 20 हजार रुपए जाती थी। चाचा ने समूह से भी Loan लिया था। मेरे पापा मुंबई में रहते थे। वो Private Company में नौकरी करते हैं। दादा-दादी और हम सब का खर्च और पूरे घर की जिम्मेदारी बड़े पिता जी संभाल रहे थे।


पिता ने कहा- बेटा घर से निकला, फिर लौटा नहीं

सुनील के पिता, अमर बहादुर राम निहोर मांझी ने बताया, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बेटा दोनों बच्चों को लेकर बाइक पर निकला था। रात 9 बजे तक वह वापस नहीं आया तो बहू पूजा देवी ने फोन किया। इस पर सुनील ने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद फिर कॉल किया, तो फोन रिसीव नहीं किया। फिर रिश्तेदार संदीप मांझी को कॉल कर पूरी बात बताई।

संदीप ने भी सुनील के फोन पर कॉल किया, तो किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया। उसने बताया कि टमस नदी पर बने राजापुर पुल पर सुनील की बाइक खड़ी है। बाइक में चाबी लगी है। मोबाइल भी रखा है, लेकिन सुनील नहीं था। हम राजापुर पुल पहुंचे। आसपास तलाश किया, लेकिन बेटे और दोनों बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।


रिश्तेदार बोला- Murder के Angle से जांच हो

सुनील के रिश्तेदार, राम सिया यादव ने कहा, मैं नहीं मानता कि सुनील आत्महत्या कर सकता है। अगर उसे इतना तनाव था तो उसने बताया क्यों नहीं। सुनील शांत और विनम्र रहता था। मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा कि वह Suicide कर सकता है। मेरा मानना है कि इस केस की Murder के Angle से भी जांच होनी चाहिए।


कर्ज इस तरह बना सुनील की आत्महत्या की वजह

  • 8 लाख का कर्ज था। 2 लाख Down Payment कर Pickup ली।
  • 10 लाख की कीमत की Pickup ली। 6 किस्त में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए।
  • Pickup के 6 लाख 80 हजार और चुकाने थे। 20 हजार मासिक किस्त जा रही थी।
  • समूह से Loan लिया था। 2 हजार समूह की किस्त जा रही थी।
  • सुनील 8 लोगों के संयुक्त परिवार का खर्च चला रहा था।
  • दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) Private School में पढ़ते थे।

यह खबर भी पढ़ें…

पिता अपने बेटा-बेटी के साथ टमस नदी में कूद गया। पिता का शव शुक्रवार सुबह 20 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश में मिला। 4 साल के बेटे का शव पुल के पास मिला। SDRF की टीम 5 साल की बेटी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply