Bhopal News l वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में कीड़ा मिलने की घटनाओं के बाद अब यात्री Consumer Forum का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में यह घटना घटी है। यात्री अभय सेंगर का कहना है कि उन्होंने कई बार IRCTC को Mail भेजे हैं, लेकिन IRCTC की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। अब वे इस मामले को लेकर Consumer Commission से संपर्क करेंगे।
18 अगस्त की घटना: Food वापस लेने के बावजूद नहीं मिला दूसरा खाना
18 अगस्त को वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति Station से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। झांसी में सुबह लगभग 8 बजे यात्रियों को Breakfast सर्व किया गया। अभय सेंगर के Food Packet में उपमा के ऊपर कीड़ा था। उन्होंने इसका Video बना लिया। उन्होंने बताया, “मैं वंदे भारत में Travel कर रहा था। कीड़ा निकलने पर Staff को बताया। उन्होंने खाना वापस ले लिया। मैं 9:40 बजे ग्वालियर उतर गया, उन्होंने तब तक मुझे दूसरा Food Provide नहीं कराया था।”
यह है Catering Charges
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदे भारत की दोनों Categories में अलग-अलग Catering Charges हैं। इसमें Chair Car Category में 1720 रुपए के Ticket पर 364 रुपए Catering Charges के रूप में लिए जाते हैं। इसके अलावा EC Category में 3170 रुपए के Ticket पर 419 रुपए Catering Charges लिए जाते हैं। इसमें High Tea के अलावा Lunch या Dinner Up और Down में यात्रियों को दिया जाता है।
नियम नहीं मगर हम इस बारे में सोचेंगे
Catering Charges को लेकर IRCTC के GM अनिल गुप्ता ने कहा कि Catering Charges के बारे में फिलहाल कोई नियम नहीं है। मगर हम Goodwill के तहत कुछ इस बारे में सोचेंगे। वहीं इस बारे में यात्री से भी चर्चा करेंगे।
मेल के द्वारा की गई शिकायत और रिफंड की मांग
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में कीड़ा निकलने पर यात्री ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसे दूसरा खाना भी नहीं दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। रेलवे को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। खबर पूरी पढ़ें….
कब-कब वंदे भारत में निकला खाने में कीड़ा
1 फरवरी 2024 को जबलपुर के रहने वाले डॉ. शुभेंदु केशरी वंदे भारत एक्सप्रेस Train संख्या 20173 में रानी कमलापति रेलवे Station से जबलपुर जा रहे थे। तभी उनके खाने में Cockroach आ गया। शिकायत के बाद भोपाल और जबलपुर से लेकर मामला दिल्ली तक पहुंच गया। डॉ. केशरी की शिकायत के बाद रेलवे ने संज्ञान लिया और IRCTC ने Contractor पर जुर्माना लगाया है। करीब 45 हजार का जुर्माना ठेकेदार पर लगाया गया है। खाने में Cockroach मिलने की शिकायत Social Media पर यात्री ने सीधे Prime Minister से की थी।
24 जुलाई 2023 को संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के C-8 कोच में Seat नम्बर-57 पर भोपाल से ग्वालियर तक की यात्रा कर रहे एक यात्री को परोसे गए Paratha में Cockroach निकला। इसके बाद रेलवे ने वंदे भारत में खाने में Cockroach निकलने के बाद Railway ने Food License Holder RK Associates पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए 25 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही Zero Tolerance की सख्त चेतावनी भी दी है। बता दें, यात्री के खाने में Paratha के साथ Cockroach निकला, जिसकी शिकायत यात्री ने तुरंत ही IRCTC और Railway को Tweet करके दी।
MP को दिसंबर तक मिलेगी 2 Sleeper Vande Bharat
मध्यप्रदेश में भोपाल रेल मंडल को जल्द ही दो Sleeper Vande Bharat Train की सुविधा मिलने जा रही है। इनमें से एक Train पटना और दूसरी मुंबई के लिए चलेगी। इसका Fare राजधानी एक्सप्रेस के Fare के बराबर होगा। रविवार को Rail Minister अश्विनी वैष्णव ने Sleeper Vande Bharat का First Look जारी किया। वे बेंगलुरु में Bharat Earth Movers Limited (BEML) की Factory में Train का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि Vande Bharat Sleeper Train को 800 से 1200Km दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें यात्री रात 10 बजे सवार होंगे और सुबह Destination पर पहुंच जाएंगे। यह Train Middle Class के लिए बनाई गई है। दो महीने Testing चलेगी। दिसंबर से यात्रियों के लिए Launch की जाएगी।