iPhone News | Apple ने आज से अपने iPhone यूज़र्स के लिए नया और सबसे बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी इस साल जून में WWDC इवेंट के दौरान दी थी। iOS 18 में कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन, अपडेटेड Photos ऐप, और Safari में सुधार जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि शुरुआती चरण में Apple ने इंटेलिजेंस फीचर्स को पेश नहीं किया है। नया अपडेट अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध होने की संभावना है।
iOS 18 के लिए उपलब्ध iPhone मॉडल्स
यदि आप iPhone यूज़र्स हैं, तो लेटेस्ट OS अपडेट के लिए नीचे दी गई लिस्ट में अपने फ़ोन का नाम चेक करें:
- iPhone 15
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 14
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 13
- iPhone 13 mini
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 12
- iPhone 12 mini
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone SE (2nd generation)
- iPhone SE (3rd generation)
यदि आपके iPhone का नाम उपरोक्त लिस्ट में है, तो आप तुरंत OS अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।
iOS 18 अपडेट कैसे करें
- सबसे पहले Settings पर जाएं।
- अब General ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर Software Updates पर टैप करें।
- यहां आप iOS 18 अपडेट चेक कर सकते हैं।
- अब Download and Install पर क्लिक करें।