Amravati News: TDP का दावा- Tirupati Laddu में Animal Fat, Fish Oil था पार्टी ने Lab Report दिखाई YSR Congress High Court पहुंची, मंदिर ने जांच Committee बनाई

Amravati News | Tirupati मंदिर के Laddu Prasadam की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। Andhra Pradesh की Telugu Desam Party (TDP) ने 2 दिन के अंदर दो दावे किए। Naidu सरकार ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि Prasad में जानवरों की चर्बी वाला Ghee और Fish Oil मिलाया गया था।

TDP ने ये आरोप एक Lab Report के हवाले से लगाए। वहीं, YSR Congress ने इस विवाद पर High Court का रुख किया। पार्टी ने High Court से Naidu के आरोपों की जांच के लिए एक Committee बनाने की मांग की। Court 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।

इससे पहले 18 सितंबर को Andhra Pradesh के CM Chandrababu Naidu ने कहा था कि पिछले 5 साल में Jagan Mohan सरकार और YSRCP के नेताओं ने Tirumala की पवित्रता को धूमिल किया। Tirupati मंदिर के 300 साल पुराने Kitchen में रोजाना 3.50 लाख Laddu बनते हैं। Tirumala Trust हर साल Prasadam से सालाना 500 करोड़ रुपए कमाता है।

मंदिर Trust ने Prasad की जांच के लिए चार सदस्यीय Committee बनाई

Tirumala Tirupati Devasthanam (TTD) ने मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, Ghee की गुणवत्ता की निगरानी के लिए चार सदस्यीय विशेष Committee बना दी गई है। Lab Report 17 जुलाई को मिली थी। तभी से ही यह Report Public Domain में है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Report में ना तो जारी करने वाली संस्था का नाम लिखा है और ना ही किस जगह के Sample की जांच की गई है, उसका जिक्र है।

Supreme Court के वकील Vineet Jindal ने इस मामले में Jagan Mohan Reddy, ठेकेदार और TTD के अफसरों के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा कि इन्होंने Prasadam में जानवरों की चर्बी वाला Ghee मिलाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई हो। वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री Prahlad Joshi ने इस मामले में विस्तृत Report तलब की है।

3 दिन में TDP के आरोप, Lab Report सार्वजनिक की

19 सितंबर: TDP के प्रवक्ता Anam Venkata Ramana Reddy ने गुरुवार, 19 सितंबर को Press Conference में Lab Report सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि Gujarat स्थित Livestock Laboratory, NDDB (National Dairy Development Board) CALF Limited (Centre for Analysis and Learning in Livestock and Food) को 9 जुलाई, 2024 को Sample भेजा गया था।

18 सितंबर: Andhra के Chief Minister और TDP सुप्रीमो N. Chandrababu Naidu ने कहा कि Prasad में चर्बी मिलाई जा रही थी। Naidu ने कहा कि जिस Company से Ghee लिया जा रहा था, उससे करार खत्म कर Blacklist कर रहे हैं। मामले की जांच Vigilance को सौंप दी गई है। एक साल पहले ही Company को Supply का Tender मिला था।

YSRCP सांसद बोले- Prasadam में मिलावट के आरोप फर्जी

Tirumala Tirupati Devasthanam के पूर्व प्रधान Chairman और YSR Congress Party के सांसद Y.V. Subba Reddy ने कहा, ‘Tirupati Laddu की पवित्रता पर CM Naidu का बयान बहुत ही अपमानजनक है। इससे दुनिया भर के Hindus की भावनाएं आघात हुई हैं।’ Subba Reddy ने कहा कि TTD ने 2019 से 2024 तक Naivedyam और Prasadam तैयार करने में उच्चतम मानकों को बनाए रखा और 2019 से पहले की तुलना में गुणवत्ता में भी सुधार किया।

Prasadam विवाद पर किसने-क्या कहा..

BJP विधायक, टी. राजा, तेलंगाना ने कहा:

“यह हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।”

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा:

“जांच से यह स्पष्ट है कि इसमें मछली का तेल मिलाया गया था। यह एक साजिश है और सनातन धर्म पर हमला है। दोषी को सजा मिलनी चाहिए।”

Prasad में शामिल Ghee में मिलावट, YSRCP-TDP सरकार के अलग-अलग Supplier

YSRCP ने पिछले साल Ghee Supplier बदला था, मिली थी गड़बड़ी। दरअसल, पिछले 50 साल से Karnataka KMF रियायती दरों पर Trust को Ghee दे रहा था। हर छह महीने में 1400 टन Ghee मंदिर में लगता है। जुलाई 2023 में Company ने कम Rate में Supply देने से मना कर दिया, जिसके बाद Jagan सरकार (YSRCP) ने 5 Firm को Supply का काम दिया था। इनमें से एक Tamil Nadu के Dindigul स्थित A.R. Dairy Foods भी है। जिसके Product में इसी साल जुलाई में गड़बड़ी मिली थी।

TDP सरकार ने इसी साल जुलाई में Ghee बेचने वालों को Blacklist किया

TDP सरकार ने इस साल जून में Senior IAS अधिकारी J. Shyamala Rao को Tirumala Tirupati Devasthanam (TTD) का नया Executive Officer अपॉइंट किया था। उन्होंने Prasadam (Laddu) की Quality जांच का आदेश दिया। इसके लिए एक Committee बनाई। Prasad के Taste और Quality को बेहतर बनाने के लिए Committee ने कई सुझाव दिए। साथ ही Ghee की जांच के लिए National Dairy Development Board (NDDB), Gujarat में Sample भेजे। जुलाई में सामने आई Report में Fat का जिक्र था।

इसके बाद TTD ने Tamil Nadu के Dindigul स्थित A.R. Dairy Foods की तरफ से भेजे गए Ghee के Stock को वापस कर दिया और ठेकेदार को Blacklist कर दिया। इसके बाद TTD ने Karnataka Milk Federation से Ghee खरीदना शुरू कर दिया। पुराने Supplier से Ghee 320 रुपये प्रति किलोग्राम के Rate से खरीदा जाता था। जबकि Tirupati Trust अब Karnataka Cooperative Milk Federation (KMF) से 475 रुपये प्रति किलोग्राम के Rate से Ghee खरीद रहा है।

300 साल पुराना Kitchen, Brahmin ही बनाते हैं 3.5 लाख Laddu

Tirupati मंदिर में करीब 200 Brahmin 300 साल पुराने Kitchen में शुद्ध Desi Ghee से Laddu बनाते हैं। यह मंदिर का मुख्य Prasad है, जिसे करीब 200 Brahmin बनाते हैं। Laddu में शुद्ध Besan, Boondi, चीनी, Kaju और शुद्ध Ghee होता है। Trust ने करीब एक लाख Laddu Ram मंदिर में Pran-Pratishtha के वक्त Ayodhya भेजे थे।

Leave a Reply