Mumbai News: Sensex 1000 अंक से ज्यादा उछला, Nifty ने 25,716 का नया Record छुआ Metal Shares में Heavy खरीदारी

Mumbai News | Global Markets से मिले Positive संकेतों के बाद भारतीय Share Market में आज 20 सितंबर को भारी तेजी देखी गई। Sensex ने 84,181 का और Nifty ने 25,716 का नया All-Time High छुआ। फिलहाल, Sensex 1000 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 84,218 पर Trade कर रहा है, जबकि Nifty में 280 अंक की तेजी है और यह 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Sensex के 30 Shares में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। Nifty के 50 Shares में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट है।

Metal Sector में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी

NSE के Sectoral Index की बात करें तो Metal Sector में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी है। वहीं, Realty Sector में 1.10%, PSU Bank में 0.73%, Oil & Gas में 0.49%, Auto में 0.45%, और FMCG में 0.33% की तेजी देखी गई। हालांकि, Nifty Consumer Durables में 0.38% की गिरावट है।

Japan के Nikkei में 2.10% की तेजी

Asian Markets में आज तेजी देखी गई। Japan के Nikkei Index में 2.10% और Hong Kong के Hang Seng Index में 1.72% की बढ़त रही, जबकि China के Shanghai Composite Index में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 19 सितंबर को US Market का Dow Jones 1.26% बढ़कर 42,025 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 2.51% की तेजी के साथ 18,013 पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.70% की बढ़त दर्ज की गई।

FIIs और DIIs की खरीद-बिक्री के आंकड़े

NSE के Data के अनुसार, 19 सितंबर को Foreign Institutional Investors (FIIs) ने 2,547 करोड़ रुपए के Shares बेचे, जबकि Domestic Institutional Investors (DIIs) ने 2,012 करोड़ रुपए के Shares खरीदे।

कल भी शेयर बाजार ने बनाया था नया Record

Federal Reserve द्वारा Interest Rates में कटौती के बाद भारतीय Share Market ने 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन नया All-Time High छुआ था। Sensex ने Trading के दौरान 83,773 का और Nifty ने 25,611 का Level छुआ था। हालांकि, बाद में Market में गिरावट आई और Sensex 236 अंकों की बढ़त के साथ 83,184 पर बंद हुआ। Nifty में भी 38 अंकों की तेजी रही और यह 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। Energy, Banking और Auto Shares में तेजी बनी रही।

Leave a Reply