Bhopal News | आज मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक Press Conference का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेताओं ने Media से बातचीत की। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, Media विभाग के प्रमुख मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील, और अन्य कई नेता इस Press वार्ता में उपस्थित थे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले “बेटी बचाओ अभियान” के तहत सभी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (MP Congress News) ने सोशल Media पर एक Tweet भी किया।
पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों की योजना
कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक विभिन्न Events का आयोजन करेगी। सभी जिला, ब्लॉक, और मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। शुरुआत 2 अक्टूबर को दुष्कर्म पीड़िताओं के परिवारों से मुलाकात के साथ होगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को पीड़िताओं की याद में Candle March, 5 अक्टूबर को Torch Rally, 7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर उपवास और कन्या पूजन कार्यक्रम, 14 अक्टूबर को बेटी बचाओ ज्ञापन, 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर उपवास कार्यक्रम, और 20 अक्टूबर को मध्य प्रदेश बंद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दुष्कर्म के आंकड़ों पर प्रकाश
Press वार्ता में जीतू पटवारी ने जानकारी साझा की कि वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में लगभग 19000 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 2024 के पहले 9 महीनों में यह संख्या बढ़कर लगभग 22000 हो गई है। पटवारी ने बताया कि प्रदेश में 1,40,000 से अधिक महिलाओं के खिलाफ Crimes के मामले अभी भी लंबित हैं। मध्य प्रदेश में हर 17 मिनट में एक महिला अपराध का शिकार होती है, और हर घंटे एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। जबकि हर तीन घंटे में एक छोटी बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनती है।