Govinda Shot Himself By Mistake News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को खुद की Gun से लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Govinda Shot Himself By Mistake News | बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को उनकी खुद की Gun से गोली लगने की घटना हुई है। उन्हें तुरंत Hospital में भर्ती कराया गया, और फिलहाल उनकी Health में सुधार बताया जा रहा है। दरअसल, आज सुबह गोविंदा को कहीं बाहर जाना था, इस दौरान गलती से मिसफायर हो गया और उनके पैर पर गोली लग गई। यह घटना सुबह पौने 5 बजे की है, जिसके बाद गोविंदा को क्रिटी केयर Hospital में भर्ती किया गया।

मौके पर पहुंची Police

गोली चलने की घटना के तुरंत बाद Police मौके पर पहुंच गई थी। Police ने गोविंदा की Gun को भी जब्त कर लिया है और वर्तमान में पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। गोली लगने के कारण गोविंदा के पैर से काफी Blood बह गया था, जिसके चलते उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उनका इलाज अब अंधेरी के क्रिटी केयर Hospital में चल रहा है।

गोविंदा की हालत में सुधार

गोविंदा के Manager शशि सिन्हा ने जानकारी दी है कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे, और इसी दौरान वे अपनी Revolver को साफ कर रहे थे। अचानक Pistol जमीन पर गिर गई, जिससे मिसफायर हो गया। गोली उनके घुटने के नीचे लगी है, और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इस बारे में घबराने की कोई बात नहीं है।

मुंबई में नहीं है पत्नी

जानकारी के अनुसार, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं हैं। जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला, वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। बात करें Work की, तो गोविंदा इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और लंबे समय से किसी Film में नजर नहीं आए हैं। हालाँकि, उन्हें कई Reality Show में देखा जाता है, और वह कई Podcast में भी सक्रिय हैं।

Leave a Reply