Rafael Nadal Retirement News: ‘लाल बजरी के बादशाह’ ने Tennis को कहा अलविदा, इस दिन होगा अंतिम Match

Rafael Nadal Retirement News | Tennis की दुनिया में राफेल नडाल का नाम शायद ही कोई न जानता हो। भारत में भी इस Tennis Superstar के करोड़ों Fans हैं। आज का दिन Tennis जगत के लिए एक बड़ा Shock लेकर आया है। पुरुष एकल वर्ग में 22 Grand Slam खिताब विजेता स्पेन के प्रमुख Tennis खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को Tennis से अपने Retirement की घोषणा की। यह खबर नडाल के Fans के लिए बहुत बड़ा सदमा है।

French Open में सबसे ज्यादा Grand Slam जीतने वाले

राफेल नडाल का Tennis में हमेशा दबदबा रहा है। उनके सामने कई बड़े Legends भी हार मानने के लिए मजबूर हुए हैं। नडाल, सर्बिया के नोवाक जोकोविच के बाद, Grand Slam खिताब जीतने वाले Tennis Players में दूसरे स्थान पर हैं। पुरुष एकल वर्ग में नडाल के पास 22 Grand Slam खिताब हैं, जिनमें से उन्होंने सबसे अधिक French Open में जीते हैं।

Davis Cup Final होगा आखिरी Match

पिछले दो दशकों से राफेल नडाल का नाम Tennis की सुर्खियों में रहा है। अब इस Legend ने अपने Retirement की घोषणा कर दी है। Davis Cup का Final नडाल के Tennis करियर का अंतिम Match होगा। यह Match 19 से 21 नवंबर के बीच मलागा में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। नडाल को ‘लाल बजरी का बादशाह’ भी कहा जाता है, और उन्होंने 2005 में पहले प्रयास में ही French Open जीतकर बड़ी चर्चा बटोरी थी।

Golden Slam जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी

नडाल के नाम Tennis में कई महत्वपूर्ण Records दर्ज हैं। उन्होंने Golden Slam भी अपने नाम किया है। उनके अलावा, सिर्फ दो Tennis खिलाड़ी आंद्रे अगासी और नोवाक जोकोविच ही Golden Slam जीतने में सफल रहे हैं, जिनमें नडाल का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply