UGC NET News | नेशनल Testing एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2024 एग्जाम की फाइनल Answer-Key जारी की है। Candidates अपनी Answer-Key को डाउनलोड करने के लिए Official वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जा सकते हैं। Answer-Key PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सभी Subject और Shift के अनुसार Question ID और सही Answer की ID शामिल है।
जिन Candidates ने अगस्त में UGC NET 2024 एग्जाम दिया था, वे अब फाइनल Answer-Key के आधार पर अपना Score कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके अलावा, NTA जल्द ही UGC NET का Result भी जारी करने वाला है।
Paper Leak के चलते दोबारा हुए थे Exams
NEET UG Paper Leak विवाद के संदर्भ में UGC NET Paper Leak की भी खबरें आई थीं। इसके परिणामस्वरूप, परीक्षा को Cancel कर दिया गया था और अगस्त-सितंबर में फिर से आयोजित किया गया। UGC NET एग्जाम 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर 2024 को Computer Based Mode में सम्पन्न हुआ था।
हालांकि, जांच के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ था कि UGC NET का Paper Leak नहीं हुआ था। आगामी Exams में धोखाधड़ी करने के इरादे से Social Media पर Paper की तारीखों में छेड़छाड़ की गई थी। इस वर्ष 11 लाख से अधिक Candidates ने UGC NET जून Exam के लिए आवेदन किया था।
UGC NET 2024 फाइनल Answer-Key डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें…
UGC-NET के Result में देरी से Candidates परेशान
UGC-NET के Result में देरी का प्रभाव देश भर में दिखाई दे रहा है। Candidates परिणाम की प्रतीक्षा करते हुए परेशान हैं। Paper Leak के आरोपों के कारण जून की परीक्षा Cancel कर दी गई थी, जिसके चलते Candidates का गुस्सा काफी बढ़ गया है।