Rewari News: हरियाणा का युवक अमेरिका में Most Wanted FBI ने Poster जारी किया दावा- खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश में शामिल

Rewari News | अमेरिका सरकार का कहना है कि New York में रहने वाले Sikh For Justice (SFJ) के आतंकी Gurpatwant Singh Pannu की हत्या की साजिश में हरियाणा के Rewari जिले का युवक भी शामिल है। अमेरिकी जांच एजेंसी Federal Bureau Of Investigation (FBI) ने Vikas Yadav का Most Wanted Poster जारी किया है। इस Poster में Vikas की तीन Photos हैं, जिनमें से एक में वह Army की Uniform में नजर आ रहा है।

Vikas Yadav (39) हरियाणा के Pranpura गांव का रहने वाला है। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, वह भारतीय खुफिया एजेंसी Research And Analysis Wing (RAW) के लिए काम करता है और Pannu की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। Vikas पर Killer Hire करने और Money Laundering के आरोप भी लगाए गए हैं।

भारत की प्रतिक्रिया और जांच समिति का गठन

भारत सरकार ने अमेरिका के इन आरोपों के जवाब में कहा था कि जांच के लिए एक विशेष Committee का गठन किया गया है। हालांकि, भारत ने इनकार किया है कि किसी तरह की साजिश में उसकी कोई भूमिका है। इसके बावजूद, अमेरिका ने जांच में भारत के Cooperation को संतोषजनक बताया।

FBI के ‘Most Wanted’ Poster का दावा

FBI द्वारा जारी Poster में दावा किया गया है कि Vikas Yadav भारतीय मूल के एक अमेरिकी Lawyer और Political Activist की हत्या की साजिश में शामिल था। Vikas ने इस साजिश में अपने सहयोगी और एक अन्य भारतीय नागरिक के साथ मिलकर ‘Amanat’ उपनाम का इस्तेमाल किया था।

आरोप है कि Vikas ने भारतीय नागरिक को पीड़ित के Residential Address, Phone Number और पहचान संबंधी अन्य जानकारी मुहैया कराई थी। इसके साथ ही, उसने New York में $15,000 की रकम Advance में पहुंचाने के लिए भी एक सहयोगी का इंतजाम किया था।

Arrest Warrant और आरोप

10 अक्टूबर 2024 को South New York District Court ने Vikas Yadav के खिलाफ Arrest Warrant जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद, उस पर हत्या की साजिश, उसकी नाकाम कोशिश और Money Laundering के आरोप लगाए गए हैं।

Reuters का दावा: Vikas ने Nikhil Gupta को Hire किया

Reuters की Report के अनुसार, Vikas Yadav पर आरोप है कि उसने Pannu की हत्या के लिए Nikhil Gupta को Hire किया था। Nikhil Gupta को पिछले साल Czech Republic में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।

FBI Director की प्रतिक्रिया

FBI Director Christopher Wray ने कहा कि आरोपी ने एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची थी और उसे अंजाम देने की कोशिश की थी। अमेरिकी Attorney General Merrick B. Garland ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Gurpatwant Singh Pannu कौन है?

2020 में आतंकी घोषित हुआ Pannu

Gurpatwant Singh Pannu, जो Sikh For Justice (SFJ) का प्रमुख है, को भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को आतंकी घोषित किया था। Pannu पर आरोप है कि वह Khalistan के समर्थन में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और Punjabi Sikh युवाओं को उग्रवाद के लिए उकसाता है। SFJ संगठन पर 2019 में भारत सरकार ने Ban लगाया था।

Pannu के खिलाफ दर्ज मामले

Pannu के खिलाफ भारत में देशद्रोह सहित 12 से अधिक Cases दर्ज हैं। इन मामलों में वह Social Media के जरिए उकसाने वाले बयान और Post करता रहा है। Pannu Punjabi भाषा में भड़काऊ Audio-Video संदेश जारी करता है, जिनमें वह युवाओं को भारत के खिलाफ खड़ा होने के लिए उकसाता है।

पैसे का लालच देकर उसने कई सरकारी इमारतों पर Khalistan के Flags भी लगवाए थे। इसके अलावा, हाल ही में G20 Summit के दौरान, Delhi Metro Stations पर Khalistani नारे लिखवाने का आरोप भी Pannu पर लगा था।

Leave a Reply