New Delhi News | Admit Card के लिए अहम जानकारी जारी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने CLAT 2025 Admit Card के बारे में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इसके अनुसार, CLAT 2025 Admit Card और संबंधित निर्देश 15 नवंबर 2024 या बाद में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट www.consortiumofnlus.ac.in पर ही प्रकाशित नोटिफिकेशन पर भरोसा करें। किसी भी सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत स्रोतों से मिली सूचनाओं पर विश्वास न करने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट से Download करें Admit Card आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https:// consortiumofnlus.ac.in/ clat-2025/ पर जाकर CLAT 2025 से जुड़ी नोटिफिकेशन चेक करने के लिए कहा गया है। साथ ही, वे नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2025 Admit Card डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
- CLAT Admit Card 2025 का लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या सहित लॉगिन जानकारी भरें।
- इसके बाद CLAT 2025 Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
CLAT 2025 Admit Card में होंगी ये जानकारी Admit Card में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय के साथ परीक्षा का समय, और परीक्षा दिवस के निर्देश शामिल होंगे।
परीक्षा का शेड्यूल और विवरण आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2025 परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को पूरे भारत में लगभग 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। यह परीक्षा अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को 22 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने का समय मिला था। इसके बाद शुल्क जमा करने का समय 25 अक्टूबर 2024 तक था, और आवेदन में सुधार करने का समय भी 25 अक्टूबर 2024 तक था। अब, Admit Cards आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।