New Delhi News | (Parliament Winter Session): संसद का Winter Session इन दिनों चल रहा है। इसी सत्र के दौरान, गुरुवार को प्रियंका वाड्रा ने संसद सदस्य के तौर पर Oath ली। शपथ की प्रक्रिया के दौरान लोकसभा स्पीकर Om Birla ने प्रियंका को शपथ दिलाई। प्रियंका ने हाथ में संविधान की लाल किताब रखकर हिंदी में शपथ ली और इस दौरान Kerala’s Famous Zari Saree पहनी। वीडियो में देखें प्रियंका का शपथ ग्रहण।
प्रियंका वाड्रा ने Wayanad by-election में जीत के बाद सांसद पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले, प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ संसद भवन पहुंची। उनके दोनों बच्चे भी उनके साथ थे। संसद भवन में प्रवेश करते वक्त प्रियंका ने मीडिया से कहा कि “आज मैं बहुत खुश हूं।”
गांधी परिवार के तीन सदस्य अब संसद में
संसद में अब गांधी परिवार के तीन सदस्य हैं। जहां प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी Lok Sabha में सदस्य होंगे, वहीं उनकी मां सोनिया गांधी Rajya Sabha सदस्य हैं।
प्रियंका के शपथ ग्रहण के बाद हंगामा
प्रियंका के शपथ ग्रहण के बाद Opposition Members ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने सदन में शांति बनाए रखने की अपील की और कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
वीडियो: प्रियंका वाड्रा के शपथ ग्रहण पर बेटा रेहान और बेटी मिराया भी संसद भवन पहुंचे
प्रियंका वाड्रा के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर उनके बच्चे, रेहान और मिराया भी संसद भवन पहुंचे।