Maharashtra News : क्या Visa के लिए 40 दिन बंधी रही American महिला पति के Torture की Theory झूठी निकली, Jungle में मिली Lalita की कहानी

Maharashtra News | तारीख: 27 जुलाई
समय: सुबह करीब 7 बजे
जगह: Mumbai से 450 किमी दूर Sindhudurg का Sawantwadi

यहां के Ronapal Sonurli गांव के रहने वाले 60 साल के Pandurang Bhavji Gavkar Jungle में गाय चरा रहे थे। उन्हें पहाड़ की ओर से अजीब सी आवाज सुनाई दी। Pandurang को लगा कोई घायल जानवर दर्द से कराह रहा है। वे हिम्मत जुटाकर आगे बढ़े, तो समझ आया कि ये किसी इंसान के रोने की आवाज है।

Pandurang बताते हैं, ‘मैं ये आवाज दो दिन से सुन रहा था, लेकिन नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाता था। आज मैं ऐसा नहीं कर सका। Jungle में आगे बढ़ते हुए एक पेड़ के नीचे पहुंचा। वहां चेन से बंधी एक Foreign महिला रो रही थी। चेन पैरों में बंधी थी और उसमें ताला लगा था। उसके कपड़े फटे हुए और बाल बिखरे थे।’

महिला की हालत देख Pandurang ने गांववालों को बुलाया। उसे Hospital ले गए। महिला के पास एक Bag, Mobile Phone, Tablet और 31 हजार रुपए मिले। साथ में American Passport और भारतीय आधार कार्ड की Copy थी। महिला ने बताया कि मेरा पति मुझे इस हाल में छोड़कर चला गया। मैं 40 दिनों से Jungle में बिना खाए-पिए रही।

जांच आगे बढ़ी तो एक अलग ही कहानी सामने आई। Police का कहना है कि Lalita नाम की इस महिला ने Visa के लिए ये नाटक रचा था।

आखिर American महिला ने खुद को इस हाल में क्यों पहुंचाया? क्या उसने वाकई Visa के लिए ये सब किया? उसने आधार कार्ड कैसे बनवाया। ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने के लिए हमने महिला को बचाने वाले Pandurang, उनके सहयोगियों और Police से बात की।

कमजोरी से महिला के जबड़े लॉक हो गए थे, लिखकर बताई कहानी
Pandurang बताते हैं, ‘मैं महिला के करीब पहुंचा, तो वह मुझे देखते ही हाथ-पैर हिलाने लगी। मैंने महिला के पैरों से चेन निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकाल सका। इसके बाद मैं महिला को वहीं छोड़कर गांव गया और Sarpanch को बताया। फिर गांव के कुछ लड़कों के साथ दोबारा Jungle पहुंचा। गांववालों ने चेन काटकर महिला को आजाद कराया।’

गांववालों ने Sawantwadi Police Station में फोन कर महिला की जानकारी दी। मौके पर पहुंची Police की एक Team ने मामले की पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि महिला American मूल की है। कमजोरी की वजह से उसके जबड़े लॉक हो गए थे। वो बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने एक Paper पर लिखकर पूरी कहानी बताई।

Document की जांच से पता चला कि महिला का नाम Lalita Kai है। उसका Mobile Phone डिस्चार्ज होने की वजह से स्विच ऑफ हो गया था। Police शुरुआती जांच में इस नतीजे पर पहुंची कि ये घटना चोरी के इरादे से नहीं हुई।

महिला को स्ट्रेचर के सहारे नीचे उतारने वाले Suresh Chavan बताते हैं, ‘Pandurang ने मुझे फोन कर बताया कि पेड़ के नीचे एक महिला चेन से बंधी मिली है। मैंने मौके पर जाने से पहले Sawantwadi Police Station फोन करके इसकी जानकारी दी थी।’

Suresh बताते हैं, ‘उसकी जान खतरे में थी। वो बहुत दुबली-पतली हो गई थी और चलने-फिरने लायक नहीं थी। हमने स्ट्रेचर के सहारे उसे पहाड़ से नीचे उतारा। हमें वहां से कुछ Medicines भी मिलीं।’

Pandurang के साथ महिला को Rescue करने वाले Naresh More बताते हैं, ‘हमने महिला को आजाद करवाया तो वो अजीब सी आवाजें निकाल रही थी। इतने घने Jungle में महिला का इस हाल में होना ही डराने वाला था। यहां चीते, सियार और कई जंगली जानवर हैं।’

‘हम उसे देखकर हैरत में थे कि आखिर वह इतने दिनों तक इस Jungle में सुरक्षित कैसे रही। हमने महिला को खाने के लिए Biscuit दिया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे Hospital पहुंचाया।’

Sawantwadi के Jungle में बंधी American महिला बहुत कमजोर हो गई थी। गांववालों ने स्ट्रेचर के सहारे उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया।

एंबुलेंस से महिला को Sawantwadi के उपजिला Hospital ले गए। यहां Primary Treatment देने के बाद उसे Goa Medical College के Institute of Psychiatry and Human Behavior में भर्ती करवाया गया।

Goa Medical College के Dean Dr. Shivanand Bandekar बताते हैं, ‘जब महिला को Hospital लाया गया था, उसके पैर में कुछ घाव थे। ऐसा लग रहा था कि उसे Mental Health Issue है।’

‘वो ज्यादा नहीं बोल नहीं पा रही थी। सिर्फ लिखकर बताती थी। हमें नहीं पता कि उसने कितने दिनों तक खाना नहीं खाया, लेकिन उसके Vital Organ ठीक थे। हमने एक Board बनाया। Board के कहने पर उसे Sindhudurg के Mental Hospital भेजा गया।’

योग सीखने India आई थी, Visa खत्म हुआ तो लौटने के लिए रचा नाटक
Sindhudurg के SP Saurabh Agrawal बताते हैं, ‘Jungle में मिली महिला America के Massachusetts की रहने वाली है। वहां उसकी मां और एक भाई है। American Embassy के जरिए उन तक मैसेज पहुंचा दिया गया है।’

‘जांच में पता चला है कि महिला ने Boston University से Psychology की पढ़ाई की है। योग की पढ़ाई करने के लिए वो 10 साल पहले Tamil Nadu के Tiruvannamalai आ गई थी। इससे पहले वो America में एक Ballet Dancer और Yoga Teacher थी।’

‘महिला के पास से मिले आधार कार्ड और Passport की Photo Copy की जांच की गई है। Passport US का है। हमने Tamil Nadu Police को इसकी जानकारी दी है। वे जांच कर रहे हैं कि आखिर महिला ने आधार कार्ड कैसे बनवाया।’

Saurabh आगे बताते हैं, ‘महिला की शादी और पति की बात गलत है। हमने Team को Tiruvannamalai भेजकर इसे Verify भी करवाया है। महिला कई साल तक Tiruvannamalai के Chengam Road इलाके में किराए के मकान में रही। पैसे न होने के कारण उसने दो महीने पहले किराए का घर छोड़ दिया था। उस मकान से भी ज्यादा कुछ नहीं मिला है।’

जांच की बात कहकर अधिकारी ने महिला के मकान का पता बताने से मना कर दिया।

महिला की Mental Health ठीक नहीं, Delhi, Mumbai, Goa में करा चुकी है इलाज
SP Saurabh के मुताबिक, ‘महिला के पास से मिले Mobile और Tab की जांच करवाई गई है, लेकिन उसमें अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। महिला ने खुद को चेन से बांधने के बाद चाबी फेंक दी थी। महिला की बरामदगी वाली जगह से कुछ मीटर दूर हमने चाबियों के दो सेट रिकवर भी किए हैं।’

‘शुरुआत में महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने कागज पर लिखकर बताया था कि उसे किसी तरह का Injection दिया गया है। उसने दावा किया कि 40 दिनों से वह Jungle में बिना कुछ खाए-पिए इस हालत में है, लेकिन ये साफ नहीं है कि इतने समय तक वह बिना भोजन और पानी के कैसे रही।’

American दूतावास ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए India सरकार से जांच में तेजी लाने का अनुरोध किया है। जांच के लिए Sindhudurg Local Crime Branch की 2 टीमें Goa और 2 टीमें Tamil Nadu में सभी Documents की जांच के लिए गई थीं।

महिला ने Police को बताया था कि उसे Madurai Railway Station से Jungle में लाया गया था। Police ने Station पर लगे CCTV Cameras की जांच की, लेकिन उससे कोई सुराग नहीं मिला।

Saurabh आगे कहते हैं, ‘शुरुआती जांच में हमें पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला पहले भी इलाज के लिए Delhi, Mumbai, Goa जैसी जगहों पर Doctors के पास जा चुकी है। इसकी पुष्टि उसके पास से मिले Documents से हुई। उसकी बातों में भी लगातार विरोधाभास दिखा। Crime Branch की 2 टीमें जांच के लिए Tamil Nadu के अलावा Goa भी भेजी गई थीं।’

Police ने American महिला के बारे में सबूत तलाशने के लिए Sindhudurg Local Crime Branch की 2 टीमें Goa और 2 टीमें Tamil Nadu भी भेजी थीं।

महिला पहले भी रच चुकी है ऐसे नाटक, पति की कहानी झूठी निकली
SP Saurabh Agrawal ने ये भी बताया कि ये पहला मौका नहीं है, जब महिला ने खुद को इस तरह से चेन में बांधा हो। वह कहते हैं, ‘2020 में भी महिला ने Tamil Nadu में ऐसा करने की कोशिश की थी। हालांकि, तब उसे एक ही दिन में छुड़ा लिया था। मामला Media में रिपोर्ट नहीं हुआ, इसलिए सुर्खियां नहीं बना। इस बार उसने Sindhudurg को क्यों चुना, ये अभी Clear नहीं हुआ है।’

‘इस मामले में Police ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, जान खतरे में डालना, बंधक बनाकर रखने जैसे अपराध दर्ज किए हैं। इस मामले में नए कानून यानी BNS की धारा 109 125, 127 (2) और 127 (6) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply