Tikamgarh। कांग्रेस विधायक Yadvendra Singh Bundela के घर पर Assam Police ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर के परिजनों में डर का माहौल बना रहा। Police Bundela के Tal Darwaza स्थित मकान में सुबह करीब 7 बजे पहुंची और उनके बेटे Shashwat से पूछताछ करती रही। इस दौरान विधायक Yadvendra Bundela भी मौजूद रहे। सूचना मिलते ही Yadvendra के घर पर Congress कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।
Shashwat पर Fraud का आरोप
Tikamgarh विधायक Yadvendra Singh के बेटे Shashwat Singh पर करीब 63 करोड़ रुपए की धांधली का आरोप लगा है। यह मामला किसी घोटाले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस घोटाले में पांच आरोपी शामिल हैं। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के पूर्व Assam Police ने विधायक के यहां छापा मारा था। MP Police का कहना है कि किसी Fraud मामले में Assam न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। कांग्रेसियों का कहना है कि इस रेड के पीछे केंद्रीय मंत्री Virendra Khateek का हाथ है। खटीक के करीबी IPS Officer Vivek Raj Assam Cadre से हैं। रेड के दौरान विधायक के घर को छावनी में बदल दिया गया।
कौन हैं Yadvendra Singh Bundela?
Yadvendra Singh Bundela कांग्रेस के Senior नेता हैं। वह पांचवीं बार Tikamgarh विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा Bundela Digvijay Singh की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। Yadvendra Singh Bundela Congress पार्टी में काफी समय से बने हुए हैं। वे 1983 में पहली बार विधायक बने थे। Yadvendra Singh वर्तमान में Congress के Senior विधायकों में शामिल हैं। बता दें कि Yadvendra Singh का Tikamgarh में बड़ा कारोबार भी है।