Mumbai News | बाबा सिद्दीकी Murder केस में सोमवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि बेटा जीशान सिद्दीकी भी Shoot के निशाने पर था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है।
आरोपी ने बताया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी और जीशान दोनों को गोली मारने के आदेश मिले थे, कहा गया था कि जो मिले उसे मार दो। कुछ दिन पहले जीशान को Threat भी दी गई थी।
पुलिस ने कुर्ला स्थित उस Room की भी छानबीन की, जहां आरोपी एक महीने तक ठहरे थे। यहीं पर Murder की साजिश रची गई।
दैनिक भास्कर ने 13 अक्टूबर को ही यह खुलासा कर दिया था कि जीशान सिद्दीकी भी निशाने पर थे। एक फोन Call की वजह से बच गए नहीं तो उनकी भी जान जा सकती थी।
पढ़िए भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- बाबा सिद्दीकी Murder में 4 नहीं, 10-15 लड़के शामिल थे, Call आने पर बेटा वापस Office में चला गया।
केस में अब तक 6 आरोपियों धर्मराज, शिव कुमार, गुरमेल, जीशान अख्तर, शुभम लोनकर और प्रवीण लोनकर के नाम सामने आए हैं। धर्मराज, गुरमेल और प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया गया है।
धर्मराज और गुरमेल को 13 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां धर्मराज ने कोर्ट से कहा था कि वो नाबालिग है। Bone Test में उसका ये दावा खारिज हो गया। गुरमेल के अलावा प्रवीण लोनकर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाबा सिद्दीकी Murder की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
12 अक्टूबर की रात NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा बेटे जीशान के Office के बाहर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के टिकट पर 3 बार बांद्रा से विधायक बने। फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ जुड़े थे।
बाबा सिद्दीकी पर हमले की Location
अब सिद्दीकी Murder का हर पहलू
हत्या के 3 Angle
- ऑटो से उतरे Shooter, 6 गोलियां मारीं
पुलिस ने 13 अक्टूबर को बताया कि ऑटो से उतरे Shooters ने बाबा सिद्दीकी का Murder किया था। सिद्दीकी पर 6 राउंड फायर किए गए थे। इनमें से 3 गोलियां सिद्दीकी को लगी थी। Fire 9.9 mm की पिस्टल से किया गया। लॉरेंस गैंग अक्सर इन्हीं पिस्टल का इस्तेमाल करता है। 3 Shooters ने सिद्दीकी पर फायरिंग की थी। - सिर्फ 3-4 लोग नहीं 10-15 का Group Murder में शामिल
भास्कर को सूत्रों ने बताया कि सिद्दीकी Murder में 3-4 लोग नहीं, 10-15 लोगों का पूरा Group शामिल था। सिद्दीकी जब बेटे के दफ्तर से बाहर आ रहे थे, तब इस Group ने सिद्दीकी से पूछा था कि क्या हमारे साथ दशहरा नहीं मनाएंगे। सिद्दीकी उनके साथ Celebration में शामिल हुए, जब वे अपनी कार की अगली सीट पर बैठने लगे तो पटाखों की आवाज के बीच उन पर फायरिंग की गई। - बेटे जीशान की भी हत्या हो सकती थी
भास्कर को सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी और उनका बेटा जीशान एक साथ बांद्रा स्थित Office से बाहर निकले थे, लेकिन हत्या से ठीक पहले जीशान के पास एक फोन आया और वो वापस अपने Office आ गए। इसी दौरान सिद्दीकी पर फायरिंग की गई। सूत्रों ने बताया कि जीशान का एक री-डेवलपमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। अब पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि बाबा सिद्दीकी के साथ जीशान सिद्दीकी के Murder के ऑर्डर भी Shooters को दिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें।
1. गोलीबारी में घायल दूसरे शख्स का Video सामने आया
वीडियो घटना 12 अक्टूबर को फायरिंग के तुरंत बाद का है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था।
घटना के दो दिन बाद सोमवार को एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बाबा पर हुई गोलीबारी में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है। हालांकि, बाबा सिद्दीकी से उसका कोई संबंध नहीं है। इस व्यक्ति बारे में अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।
2. आरोपियों के कमरे का Video सामने आया
जांच में पता चला है कि मुंबई के कुर्ला इलाके में एक Room किराए पर लिया गया था। यहीं तीनों आरोपी Shooter शिवकुमार, धर्मराज और गुरमेल एक महीने से ठहरे थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश भी यहीं रची गई थी।
आरोपियों ने मुंबई के कुर्ला में Room लिया था। 14 अक्टूबर को पुलिस टीम यहां जांच करने पहुंची।
6 आरोपियों के बारे में जानिए
- शिव कुमार
शिव यूपी के बहराइच का रहने वाला है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे ही इस हत्या के लिए Contract दिया गया है। उसका कोई पुराना Criminal Record नहीं है। शिव 5-6 साल पहले पुणे में काम करने के लिए आया था। - धर्मराज
धर्मराज भी बहराइच का रहने वाला है। वो शिव कुमार का पड़ोसी है। उसने कोर्ट में खुद के नाबालिग होने का दावा किया था। धर्मराज को शिव कुमार ने कुछ महीने पहले अपने पास पुणे बुलाया था। - गुरमेल
गुरमेल हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। उसने अपने भाई के दोस्त की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हत्या की थी। इस केस में उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल में ही वो लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया। जेल से निकलने के बाद वो मुंबई आ गया। यहीं पर उसकी सिद्दीकी Murder केस के दूसरे आरोपियों से मुलाकात हुई। गुरमेल लॉरेंस के रिश्तेदार अनमोल का करीबी है। पूरी खबर पढ़िए… - जीशान अख्तर
जीशान अख्तर फरार है। जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि सिद्दीकी Murder केस में शामिल आरोपियों को Logistic Support किया। उन्हें रहने का ठिकाना मुहैया कराया। जीशान Target Killing समेत 9 केस में वांटेड है। जीशान ने लॉरेंस की नजर में आने के लिए 9 वारदातें कीं। पूरी खबर पढ़िए… - शुभम लोनकर
शुबू लोनकर महाराष्ट्र नाम से एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर किया है।
बाबा सिद्दीकी के Murder के 28 घंटे बाद शुबु लोनकर नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इसमें लॉरेंस गैंग और अनमोल को हैश टैग किया गया था। सिद्दीकी Murder की जिम्मेदारी गैंग ने ली थी। धमकी दी गई थी कि सलमान की किसी ने मदद की तो उसे छोड़ेंगे नहीं। बताया जा रहा है कि पोस्ट करने वाला शुभम लोनकर है, जो लॉरेंस गैंग के अनमोल का करीबी है। उसे पहले भी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, तब पूछताछ में उसने कुबूल किया था कि वो गैंग के अहम मेंबर अनमोल से बातचीत करता है। - प्रवीण लोनकर
मुंबई पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुणे से शुभम के भाई प्रवीण लोनकर (28) को गिरफ्तार किया था। प्रवीण ने ही शिव कुमार और धर्मराज को रुकने का ठिकाना दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाबा की हत्या की साजिश में शामिल थे।
उज्जैन में भी आरोपियों की तलाश
उज्जैन में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दो दिन से Searching कर रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच को उज्जैन में बहराइच के शिव कुमार का इनपुट मिला है। मुंबई पुलिस दो दिन से उज्जैन में डेरा डाले हुए है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सात सदस्यीय टीम ने उज्जैन क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर Search Operation चलाया। पूरी खबर पढ़ें…
सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
यह तस्वीर 13 अक्टूबर की है। जब सलमान खान बाबा सिद्दीकी के जनाजे में शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान का नाम आने के बाद उनकी और उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान बाबा सिद्दीकी के करीबी हैं। Murder के बाद सलमान परिवार के साथ सिद्दीकी के घर पहुंचे थे। सिद्दीकी ने सलमान और शाहरुख की दुश्मनी खत्म कराई थी। जब सलमान को हिट एंड रन केस में सजा सुनाई गई तो बाबा सिद्दीकी ही उनकी मदद के लिए कोर्ट पहुंचे थे।