Women T20 World Cup : बांग्लादेश में नहीं बल्कि इस देश में खेला जाएगा महिला टी-20 World Cup, ICC का बड़ा ऐलान

Women T20 World Cup | ICC ने बुधवार को महिला टी-20 World Cup को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि महिला टी-20 World Cup बांग्लादेश से कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। आखिरकार, ICC ने बांग्लादेश में बिगड़े हालातों के बीच अब बड़ा फैसला लेते हुए महिला टी-20 World Cup को UAE शिफ्ट कर दिया है। बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद सुरक्षा कारणों के चलते ICC को यह फैसला लेना पड़ा।

महिला टी-20 World Cup यूएई में खेला जाएगा

इस बार महिला टी-20 World Cup का नौवां संस्करण बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था। लेकिन बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और सुरक्षा कारणों के चलते टी-20 World Cup को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग उठ रही थी। अब ICC ने इसकी मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दी है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस टूर्नामेंट का होस्ट बना रहेगा। मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।

ICC ने निराशा जताई

ICC ने बांग्लादेश से महिला टी-20 World Cup को UAE शिफ्ट करने पर निराशा जताई है। ICC के Chief Executive Geoff Allardice ने कहा, “World Cup के स्थान बदलने से हमें काफी निराशा हुई है। हमें लगता था कि बांग्लादेश इस World Cup की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमें यह फैसला लेना पड़ा है। भविष्य में बांग्लादेश के लिए अन्य बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के अवसर खुलेंगे।”

3 से 20 अक्टूबर तक होगा महिला टी-20 World Cup

महिला टी-20 World Cup बांग्लादेश से UAE शिफ्ट कर दिया गया है। श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे भी इस लिस्ट में थे, लेकिन अंततः ICC ने इसे दुबई और शारजाह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह टूर्नामेंट UAE में 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी मेज़बानी बांग्लादेश के पास ही रहेगी।

Leave a Reply