छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में CBI करेगी जांच – अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ मिली मंजूरी

Raipur News । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के मामले में कथित भ्रष्‍टाचार में फंसे भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ अब केंद्रीय जांच एजेंसी CBI जांच करेगी। राज्य सरकार ने त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि त्रिपाठी भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में अपनी सेवा दे रहे थे। आबकारी विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार के आरोप हैं। त्रिपाठी के खिलाफ पहले ही ED और ACB की जांच चल रही है। इसके अलावा, झारखंड में भी त्रिपाठी पर शराब घोटाले का आरोप लगाया गया है।

आबकारी घोटाले में EOW ने पेश किया तीसरा पूरक चालान

प्रदेश में हुए बड़े आबकारी घोटाले की जांच कर रही Economic Offences Wing (EOW) ने अब कोर्ट में तीसरा पूरक चालान पेश किया है। इस चालान में तीन प्रमुख आरोपियों, अनिल टुटेजा, सुनील दत्त और विकास अग्रवाल के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। लगभग 2 हजार पन्नों का यह चालान EOW ने ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया है।

EOW ने विकास अग्रवाल उर्फ शिबू के खिलाफ फरारी में भी चालान पेश किया है। वह आबकारी घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी और दाहिना हाथ माना जाता है। जानकारी के अनुसार, विकास अग्रवाल और उसका परिवार फरार हैं। अब EOW की इस कार्रवाई से इस बड़े घोटाले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply