Indore News: कांग्रेस का Poster War केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टा के खिलाफ, अनोखे तरीके से जताया विरोध

Indore News | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टा और शिवसेना नेता संजय गायकवाड के Statements पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में राहुल गांधी ने BJP पर बड़ा हमला बोला था, जिसके बाद BJP ने कांग्रेस नेता के खिलाफ आक्रोशित प्रतिक्रिया दी। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर टिप्पणियां की। अब कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता के खिलाफ पुतला बनाकर विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया है।

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टा और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों के बाद इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने रीगल चौराहे पर विशेष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने वहां रवनीत सिंह बिट्टा और संजय गायकवाड का पुतला लटकाया और उस पर लिखा, “हम मानसिक रूप से पागल हो गए हैं, हमें पागलखाने में भर्ती किया जाए।”

Statements पर बवाल: कांग्रेस नेताओं ने (Ravneet Singh Bittu on Rahul Gandhi) कहा, “इस तरह की Statements BJP की मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। राहुल गांधी की बढ़ती Popularity से BJP के नेताओं में असहजता देखी जा रही है। यही कारण है कि BJP के नेता राहुल गांधी पर विभिन्न प्रकार के Statements दे रहे हैं।”

इंदौर में प्रदर्शन की चर्चा: राहुल गांधी पर दिए गए विवादास्पद Statements के चलते कांग्रेस ने इंदौर में इस तरह का अनोखा प्रदर्शन (Indore Congress Poster War) किया है, जो Media में सुर्खियों में बना हुआ है। Political जगत में इस प्रदर्शन की काफी चर्चा हो रही है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टा का बयान: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टा (Union Minister Ravneet Singh Bittu) ने राहुल गांधी को आतंकी बताया था। वहीं, शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी की जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का Reward देने की घोषणा की थी। इन दोनों नेताओं के Statements पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई है।

Leave a Reply