Gwalior News | इस समय साइबर ठगी में Links और APK Files के माध्यम से सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। पहले ठग OTP और Bank खाता जानकारी लेकर ठगी करते थे, लेकिन अब लोगों की जागरूकता के चलते ठगी का तरीका Links और Files बन गया है। आपके Mobile पर भी दिनभर SMS, WhatsApp, Instagram, और Facebook Messenger के जरिए कई अंजान Links और APK Files आती होंगी। इनसे ठगना बहुत सरल होता है, इसलिए इनसे बचना भी मुश्किल नहीं है।
कुछ Tools जो आपको करेंगे सुरक्षित
कुछ ऐसे Tools हैं, जो खतरनाक Links, Files, और URLs को डिटेक्ट कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति आसानी से इन Links और Files का पता लगा सकता है। यह प्रक्रिया चंद Seconds में पूरी की जा सकती है। जानिए कौन-से Tools हैं और आम लोग कैसे इनका उपयोग कर सकते हैं।
पहले समझें… ठगी का तरीका
- ठग SMS या Messenger के जरिए Links और APK Files भेजते हैं। ये Links और Files अक्सर Virus होती हैं, जिनसे Mobile या अन्य Devices हैक हो जाती हैं। इसके बाद ठगों का उन पर नियंत्रण हो जाता है। इस प्रक्रिया में ये लोग SIM तक को हैक कर लेते हैं।
इन्हें पकड़ना है आसान
जब भी आपके Mobile पर इस तरह की Links या Files आएं, पहले उन्हें Copy कर लें। URL, File को Copy करना सरल है। फिर Google पर “Virus Total” सर्च करें। यह Site खुल जाएगी, जिसमें तीन श्रेणियां होती हैं: URL, File, और Link। यहाँ पर आप उसे Paste कर सकते हैं। Enter दबाने के बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। यदि File या Link सही है, तो “Clean” लिखा होगा, लेकिन यदि कोई गड़बड़ है, तो “Clean” नहीं लिखा होगा। इसमें Threat Audit भी रहता है, जो बताता है कि यह कितनी खतरनाक हो सकती है।
बाजार में उपलब्ध Software
बाजार में विभिन्न कंपनियों के Software और Apps उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें केवल Authorized Dealers से ही खरीदें। ये Tools इस तरह की Links और Files को पकड़ने में सक्षम होते हैं।