Telegram Ban in India News : भारत सरकार लगा सकती है Telegram पर बैन, App के खिलाफ शुरू की जांच, जानिए पूरा मामला

Telegram Ban in India News | सोशल मीडिया के युग में कई Mobile Apps लॉन्च हो चुकी हैं। लेकिन Facebook, Instagram, Twitter (X), WhatsApp और Telegram (Telegram Ban in India) इनमें प्रमुख मानी जाती हैं। फिलहाल दुनियाभर में Telegram चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि हाल ही में Telegram Founder और CEO पावेल डुरोन की Arrest के बाद कई तरह की बातें सामने आई हैं। फिलहाल इस Popular Messaging App पर जबरन वसूली और Gambling जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। अब इसकी जांच भारत सरकार भी करवा रही है। क्योंकि भारत में भी इस App का काफी उपयोग होता है।

भारत सरकार लगा सकती है Telegram पर बैन:

Telegram Founder और CEO पावेल डुरोन की Arrest के बाद अब यह कंपनी भारत में भी निशाने पर आ गई है। भारत सरकार ने App पर जबरन वसूली और Gambling जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच तेज कर दी है। अगर ये आरोप सही साबित हुए, तो भारत में इस पर बैन लग सकता है।

Gambling और Sexual Content की भरमार!

बता दें Telegram भारत में तेजी से Grow कर रही है। इसके पीछे IT के Experts मानते हैं कि यह App अन्य Apps के मुकाबले काफी Open है। Telegram के जरिए लोग Online Gambling करते हैं, जिस पर किसी तरह की कोई Warning नहीं दी जाती है। इसके अलावा इस App के जरिए Sexual Content को भी बढ़ावा मिलने की बातें सामने आ रही हैं। अब भारत सरकार इस App की हर तरीके से जांच करके जल्द बड़ा फैसला ले सकती है।

जानिए पूरा मामला:

बता दें Telegram पिछले काफी समय से Suspicion के घेरे में रही है। लेकिन हाल ही में कंपनी के CEO को France में गिरफ्तार करने के बाद मामला काफी बढ़ गया। Telegram के CEO पावेल डुरोव की Arrest के बाद से कंपनी की तरफ से कोई Statement सामने नहीं आया है। Russia और Ukraine युद्ध के समय इस App का काफी प्रयोग होने की बातें भी सामने आई हैं। अब French Authorities ने Telegram पर Crime को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply