Indore News: इंदौर में रियल एस्टेट सेक्टर में करियर बनाने के लिए नए कोर्सेज की शुरुआत

Indore News | इंदौर में अब रियल एस्टेट सेक्टर में करियर बनाने के लिए Courses शुरू किए जाएंगे। UGC के तहत अगले साल से इसकी शुरुआत होने की संभावना है। ये Diploma Courses रहेंगे, जो 2 और 3 साल तक के होंगे। Fees कितनी रहेगी, यह अभी तय नहीं है। पुणे और मुंबई में इस तरह के Courses पहले से चल रहे हैं। इन Courses में 12वीं पास लोगों को Admission मिलेगा। उम्र की कोई सीमा नहीं होगी, कोई भी व्यक्ति Admission ले सकेगा।

दरअसल, इंदौर में NAR-India गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। NAR-India के सिटी चैप्टर इंदौर Realtors Welfare Association (IRWA) के तहत इंदौर रियल एस्टेट उद्योग में Brokers और Realtors के हितों और लाभों के लिए कार्य किया जाएगा। इसी के तहत कोर्स अगले साल से संचालित होंगे।

IRWA के वाइस चेयरमैन शैलेंद्र जैन ने बताया कि RICS कोर्स है। यह रियल एस्टेट से संबंधित कोर्स है। UGC से मान्यता प्राप्त Diploma कोर्स है। जैसे Brokers के लिए रियल एस्टेट को समझने के लिए कई चीजें होती हैं। रियल एस्टेट अब बहुत Organized तरीके से होने लगा है। पहले साल का Land, Warehouse, Vertical Building फिर Overall Course में शामिल रहता है। कोर्स के लिए Faculty पुणे, मुंबई, बेंगलुरु से आएगी।

NAR-India: एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन

NAR-India एक नॉन प्रॉफिट Organization है, जो रियल एस्टेट Transaction Advisory का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने Members के Professional Development के लिए काम करती है। देशभर में NAR-India के 40 हजार से अधिक Members हैं, और हर शहर से दो प्रतिनिधि लेकर कुल 44 प्रतिनिधियों के साथ NAR-India की गवर्निंग बॉडी तैयार की जाती है। इंदौर में इसकी 19 से 21 सितंबर तक बैठक आयोजित की गई।

इंदौर: अवसरों का शहर

इंदौर Clean City है। यहां Metro भी आ चुकी है। Flight Connectivity भी अच्छी है। इसलिए यहां अवसर ज्यादा हैं। रियल एस्टेट में अधिकांश लोग बिना किसी Formal Training के काम करते हैं। हमने उन्हें Organized तरीके से Training देने का फैसला लिया है।

IRWA की मीटिंग में रियल एस्टेट के बढ़ते Scope और इस क्षेत्र में Career जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस तीन दिनी (19 से 21 सितंबर) प्रोग्राम के तहत शहर के Realtors को Leadership Training दी गई। साथ ही, रियल एस्टेट सेक्टर में होने वाले परिवर्तनों और नए Trends से भी उन्हें परिचित कराया गया।

इंदौर में नए प्रोजेक्ट्स का आगाज

IRWA के प्रेसिडेंट अरविंद गुप्ता ने बताया कि इस तरह की मीटिंग से Brokers को City Explore करने का मौका मिलता है। वह शहर और उससे जुड़ी संभावनाएं जान पाते हैं। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और मानद सचिव पीयूष भंडारी ने कहा कि आने वाले तीन सालों में इंदौर में काफी विकास होगा और सभी ने इंदौर में काम शुरू करने में दिलचस्पी जताई। मीटिंग में हमने पूरे देश में एक ही RERA लागू करने पर भी विचार किया, जिससे रियल स्टेट के काम को गति मिल सके।

ग्रीन बिल्डिंग डेवेलपमेंट पर ध्यान

Leadership प्रोग्राम के तहत बंगलौर से आए CII रियल एस्टेट के को-चेयर और कई बेस्ट सेलर किताबों के लेखक अशविंदर आर सिंह ने बताया कि आज के समय में Young Buyers तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग कम उम्र में घर खरीदने लगे हैं।

भारत में पहली बार घर लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब पूरा Focus Green Building और Zero Carbon Emission पर है। बड़े Developers इसी दिशा में काम कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि घर खरीदने वाले लोग भी इसकी अहमियत समझते हैं, और यदि Green Building बनाने के लिए थोड़ा खर्च अधिक भी हो रहा है, तब भी लोग इसे अपनाने में हिचकिचाते नहीं हैं।

Leave a Reply