Jharkhand Election Phase 2 Voting Live: देवघर में पीठासीन अधिकारी पर एक्शन, ड्यूटी से हटाया गया

Jharkhand News | Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Polls: दूसरे चरण के मतदान में कुल 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें शामिल हैं: राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीट।


20 नवम्बर 2024

11:24:51 AM

Jharkhand Chunav Voting Live: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने डाला वोट

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र के धुर्वा बूथ संख्या- 373 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मौजूद सभी मतदाताओं का पारंपरिक स्वागत किया गया।


11:19:23 AM

देवघर में मतदान के बीच एक्शन

देवघर में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। आरोप है कि वह वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के पास पाए गए थे।


10:57:06 AM

Jharkhand Voting Phase 2 Live: झामुमो का BJP पर आरोप

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के बीच झामुमो ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या केंद्रीय बलों को बोरियो विधानसभा और संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए तैनात किया गया है?


10:37:32 AM

Barhait Voting Percentage: बरहेट में 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सीट बरहेट में 9 बजे तक 14.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बोरियो में 13.75 प्रतिशत, राजमहल में 13 प्रतिशत मतदान हुआ था। आदिवासी क्षेत्रों में मतदान की गति तेज है।


10:08:16 AM

पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने डाला वोट

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मतदान किया है।


10:06:58 AM

सिल्ली में सबसे अधिक मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक 17.02 प्रतिशत मतदान हुआ। सुदेश महतो (आजसू) पांचवीं बार जीतने के लिए चुनावी मैदान में हैं, जबकि उनके खिलाफ झामुमो के अमित महतो (Amit Mahto) हैं।


9:50:54 AM

Jharkhand Voting Precentage: सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। गिरिडीह में 12.69 प्रतिशत, जामताड़ा में 14.90 प्रतिशत, दुमका में 14.48 प्रतिशत, देवघर में 14.24 प्रतिशत, धनबाद में 12.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। पाकुड़ में 16.12 प्रतिशत, बोकारो में 12.48 प्रतिशत और रांची में 16.00 प्रतिशत मतदान हुआ।


9:16:24 AM

Mandu Vidhan Sabha: मांडू में ईवीएम खराब, 45 मिनट की देरी

मांडू विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 364 में ईवीएम खराब होने के कारण लगभग 45 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।


8:45:57 AM

How to Vote Without Voter Card: बिना वोटर कार्ड के भी कर सकते हैं वोट

अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है, तो भी आप वोट दे सकते हैं। आपके पास 12 दस्तावेजों में से कोई एक होना चाहिए, जैसे आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, और अन्य वैध दस्तावेज़।


8:34:40 AM

Jharkhand Election 2024 LIVE Voting News: सिल्ली से 15 और खिजरी से 20 प्रत्याशी

सिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां सुदेश महतो (आजसू), अमित महतो (झामुमो), और देवेंद्रनाथ महतो (जेएलकेएम) के बीच मुकाबला है। वहीं खिजरी से कांग्रेस के राजेश कच्छप और भाजपा के रामकुमार पाहन के बीच मुकाबला है।


8:10:50 AM

सभी बूथों की निगरानी सीसीटीवी से

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान सभी बूथों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग से की जा रही है। जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन कार्यालय और भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में यह काम हो रहा है।


7:56:17 AM

Rajmahal Vidhan Sabha Seat: मतदान के लिए कतार में विधायक

राजमहल विधानसभा सीट पर मतदान जारी है, जहां के विधायक भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।


7:34:05 AM

Dumka Voting Phase 2 Voting: दुमका में मतदान केंद्र के बाहर कतार

दुमका में मतदान केंद्र के बाहर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


7:20:40 AM

झारखंड में दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:

  • हेमंत सोरेन (बरहेट)
  • बाबूलाल मरांडी (धनवार)
  • रवीद्रनाथ महतो (नाला)
  • बसंत सोरेन (दुमका)
  • सुदेश महतो (सिल्ली)
  • सीता सोरेन (जामताड़ा)
  • लोबिन हेम्ब्रोम (बोरियो)

7:11:09 AM

राजमहल-बूथ नंबर 44,45,46 पर उमड़ी भीड़

राजमहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44, 45 और 46 पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं, जिससे मतदान का उत्साह साफ झलकता है।


6:49:37 AM

जनता का मूड बदलेगा – बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है। भाजपा-NDA को 51 सीटों से ज्यादा मिलेंगी।


6:32:35 AM

गिरिडीह में मॉक पोलिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले गिरिडीह में मॉक पोलिंग का आयोजन किया गया है।


6:03:39 AM

जामताड़ा में मतदान तैयारियां

जामताड़ा के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में मतदान की तैयारियां चल रही हैं।


5:47:59 AM

Jharkhand 2nd Phase VIP Candidates: प्रमुख उम्मीदवार

हेमंत सोरेन (बरहेट), रवीद्रनाथ महतो (नाला), बाबूलाल मरांडी (धनवार), मथुरा महतो (टुंडी), बसंत सोरेन (दुमका), और अन्य प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।


5:47:14 AM

Jharkhand Voting Live: 528 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं।


5:46:21 AM

Jharkhand Voting Phase 2 Live: बोकारो में सबसे अधिक मतदाता

बोकारो में कुल 5,84,275 मतदाता हैं, जबकि लिट्टीपाड़ा में सबसे कम 2,17,847 मतदाता हैं।


5:45:44 AM

Jharkhand Hot Seat: हॉट सीटें

दूसरे चरण में कुछ हॉट सीटों में बरहेट, गांडेय, हजारीबाग, राजमहल, बोकारो, धनबाद, पाकुड़, बेरमो और जामताड़ा शामिल हैं।

Leave a Reply