Ifat Qureshi News : मलेशिया की रानी- सुपरमॉडल की हत्या: पेड़ पर मिली सड़ी लाश, काले जादू के शक में महल में साजिश

Ifat Qureshi News | मलेशिया के 62 वर्षीय King जफर मूसा ने 26 वर्षीय प्रसिद्ध Supermodel हस्लेजा इशाक से थाइलैंड में दूसरी शादी की थी। इस Royal Wedding के बाद हस्लेजा को मलेशिया की रानी का दर्जा मिला। राजा की पहली पत्नी Queen नोर महानी के साथ ही हस्लेजा को शाही महल में रखा गया था।

शादी के कुछ हफ्तों बाद ही महल में अजीब घटनाएं घटित होने लगीं। रात के समय महल में रोते हुए बच्चों की आवाजें सुनाई देती थीं, जबकि महल में कोई बच्चा नहीं था। सिर कटे पंछियों का मिलना और खून से सने Sanitary Pads का छत पर मिलना आम हो गया था।

अक्टूबर 2002 में हस्लेजा की सड़ी-गली लाश ताइपिंग के एक Waterfall के पास पेड़ पर मिली। हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला काटा गया था। हस्लेजा की हत्या के बाद रॉयल परिवार का Scandal पूरे देश में सनसनी बन गया।

हस्लेजा इशाक का पूरा नाम चे पुआन हस्लेजा इशाक था। उनका जन्म 1976 में मलेशिया में हुआ था। फिल्म या मलेशियन History में हस्लेजा के जन्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक Rich Family से ताल्लुक रखती थीं। कम उम्र में ही हस्लेजा ने Beauty की बदौलत Glamour World में कदम रखा और Modeling की दुनिया में नाम कमा लिया।

90 के दशक के आखिर तक हस्लेजा ने पूरे मलेशिया में पहचान बना ली। इसी बीच उनकी शादी मलेशिया के King राजा जफर मूसा से हुई। राजा को हस्लेजा इस कदर पसंद आईं कि उन्होंने हस्लेजा को शादी का प्रस्ताव दे दिया। राजा उम्र में हस्लेजा से 36 साल बड़े थे, फिर भी हस्लेजा ने शादी का प्रस्ताव कबूल कर लिया।

राजा मूसा के साथ हस्लेजा की शादी थाइलैंड में शाही रीति-रिवाजों से हुई, जिसके बाद उन्हें मलेशिया की रानी घोषित कर दिया गया। शाही घराने से जुड़ने के बाद हस्लेजा ने Film Industry छोड़ दी।

शादी के 7 महीने बाद, अक्टूबर में हस्लेजा गुमशुदा हो गईं। जब उनकी कोई खबर नहीं मिली, तो उन्हें ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की गई। सामने आया कि रानी को आखिरी बार 6 अक्टूबर को देखा गया था, जब दो लोग उन्हें जबरदस्ती एक Van में डाल रहे थे। पुलिस ने किडनैपिंग की दिशा में जांच शुरू कर दी।

रॉयल परिवार की छोटी रानी हस्लेजा की किडनैपिंग से पूरे मलेशिया में सनसनी मच गई। पुलिस ने रानी की कार को खोजा, जिसमें उनके बाल, खून के ट्रेसेस और 3 Cigarette Butts मिले। खून मिलने से पुलिस को शक हो गया कि शायद वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।

5 दिन बाद 11 अक्टूबर को ताइपिंग के प्रसिद्ध Tourist Spot Waterfall के पास एक पेड़ पर किसी महिला की सड़ी-गली लाश मिली। लाश को देखने पर पता चला कि यह लाश कई दिनों से पेड़ पर ही लटकी हुई थी। लाश के हाथ और पैरों को रस्सी से बांधा गया था और गला काटा गया था। यह लाश मलेशिया की रानी और Supermodel हस्लेजा इशाक की थी।

रानी हस्लेजा की लाश के साथ बर्बरता को देखते हुए मलेशियन पुलिस Chief नोरेन माय ने इसे Crime of Passion करार दिया।

हस्लेजा की लाश मिलने के बाद रॉयल परिवार सुर्खियों में आ गया और जांच की रफ्तार तेज कर दी गई। पुलिस ने महल में काम करने वाले 5 नौकरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए नौकरों में 2 Bomoh थे, जो भूत-प्रेत और आत्माओं पर काबू पाने के लिए तंत्र-मंत्र करते हैं। बाकी 3 लोग महल के नौकर थे।

तांत्रिक मात साद ईसा ने हस्लेजा के कत्ल का आरोप कबूल किया और बताया कि उसने यह सब महल की बड़ी रानी, रानी नोर महानी के कहने पर किया था। रानी नोर महानी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन सबूतों की कमी के चलते उन्हें एक हफ्ते में ही छोड़ दिया गया। तांत्रिकों को हस्लेजा की हत्या के आरोप में 14 साल की सजा सुनाई गई।

2017 में रानी नोर महानी के निधन के बाद, राजा जफर ने 2019 में पेराक रॉयल फैमिली की नजहतुल शिमा से तीसरी शादी की थी।

(डिस्क्लेमर- दैनिक भास्कर किसी भी तरह से न तो अंधविश्वास और न ही भूत-प्रेत जैसी बातों का समर्थन करता है, न ही इस तरह की कहानियों को बढ़ावा देता है। यह स्टोरी केवल आपकी जानकारी के लिए बनाई गई है।)

अगले शनिवार पढ़िए कहानी कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया की, जिसने अपने दोस्त के 300 टुकड़े कर दिए। हालांकि, एक फोन कॉल से इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Leave a Reply