देश के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
Bhopal News | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित AIIMS में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उसी दिन अस्पताल में भर्ती किया गया था। एम्स में ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन (Manmohan Singh Passed Away) पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
सीएम मोहन यादव ने व्यक्त की संवेदना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन (Manmohan Singh Death News) हमारे राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
कुशल नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी ने RBI के Governor, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।” उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सिंह ने देश की आर्थिक समृद्धि (Economic Growth) के लिए किए गए अपने प्रयासों से विभिन्न चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना किया।
राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री ने लिखा, “डॉ. सिंह के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ।।सोश्यंति।।”