Indore News | मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही बेटे पर Daranti से इसलिए हमला किया क्योंकि वह उसका Mobile Phone यूज कर रहा था। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, लड़के की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी कोई Arrest नहीं की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित छात्र आठवीं क्लास का Student है। उसने आरोप लगाया कि जब वह घर पर था, तब उसकी मां ने उसपर Daranti से अटैक किया। अधिकारी ने बताया कि लड़का अपनी मां के Mobile Phone पर अपने School के Messages चेक कर रहा था। इसी वजह से महिला उसे मारने लगी और उससे Mobile छूने की वजह पूछी। इसी दौरान उसने पास पड़ी Daranti उठाई और उसपर अटैक कर दिया।
उन्होंने बताया कि अपनी मां के प्रहार से बचने के लिए उसने जब खुद को बचाने की कोशिश की तो उसका बायां हाथ चोटिल हो गया। लड़के को Medical के लिए भेजा गया है। संबंधित थाने के इंचार्ज अमित कुमार ने PTI को बताया कि लड़का Family विवाद की वजह से अपने दादा-दादी के पास रह रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अभी आरोपी महिला को Arrest नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला से सवाल किए जाएंगे और जांच के बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।