MPPSC Result: भोपाल की रमशा अंसारी बनीं डीएसपी, सब्जी वाले के बेटे ने पाया असिस्टेंट डायरेक्टर का पद

भोपाल (MPPSC Result 2022)। शनिवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा घोषित राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में भोपाल के कई प्रतिभागियों ने शानदार सफलता हासिल की। 878 अंकों के साथ रमशा अंसारी का DSP पद पर चयन हुआ है।

रमशा अंसारी की तैयारी और संघर्ष

एक्सीलेंस कॉलेज से BA Honours कर चुकीं रमशा अंसारी ने MPPSC के इस Exam में तीसरी बार में सफलता प्राप्त की। उनके पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में UDC के पद पर कार्यरत हैं, और मां संजीदा अंसारी गृहणी हैं। रमशा ने बताया कि उनकी यह सफलता परिवार के सहयोग और उनकी 11 से 12 घंटे की रोजाना पढ़ाई के कारण संभव हुई। रमशा ने डिप्टी कलेक्टर में भी First Waiting में स्थान प्राप्त किया था।

बैरागढ़ के आशीष सिंह चौहान की कहानी

बैरागढ़ निवासी आशीष सिंह चौहान ने 841 अंक प्राप्त कर शिक्षा विभाग में Assistant Director का पद हासिल किया। आशीष ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरुओं को देते हैं। उनकी पढ़ाई बैरागढ़ के सरकारी स्कूल से शुरू हुई और आगे चलकर उन्होंने हमीदिया कॉलेज से BA और MA किया।

आशीष के पिता अजब सिंह सब्जी का ठेला लगाते हैं, जबकि बड़े भाई साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। उनकी मां संगीता चौहान गृहिणी हैं। वर्तमान में आशीष Indore से PhD कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

साक्षी जैन का संघर्ष और सफलता

नेहरू नगर की साक्षी जैन ने 847 अंक प्राप्त कर शिक्षा विभाग में Assistant Director का पद हासिल किया। साक्षी के मामा कमल जैन ने बताया कि उनके पिता महेंद्र जैन ठेकेदारी करते हैं और मां कल्पना जैन गृहिणी हैं। साक्षी का परिवार मूल रूप से पृथ्वीपुर (टीकमगढ़) का रहने वाला है, लेकिन भोपाल में व्यवसाय के कारण यह परिवार यहीं निवासरत है।

साक्षी ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। फिलहाल, वह अन्य Exams की तैयारी में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply