Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 7 महीने बाद फायरिंग की BSF जवान घायल, PAK ने फरवरी में भी सीजफायर तोड़ा था

Jammu Kashmir News | जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर Ceasefire का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान BSF का एक जवान घायल हो गया है।

BSF के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान को हुए नुकसान की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर सख्त Monitoring कर रहे हैं।

सीजफायर का यह ताजा उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को होने वाली पहले Phase की Voting के 7 दिन पहले हुआ है। इसके चलते BSF के जवानों को हाई Alert पर रखा गया है।

2021 में भारत-पाक के बीच Ceasefire Agreement को Renew किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान 4 बार इसका उल्लंघन कर चुका है। आखिरी बार 14 फरवरी 2024 को जम्मू के मकवाल में फायरिंग हुई थी, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 किलोमीटर लंबी Border है, जिसमें से 221 किलोमीटर International Boundary और 740 किलोमीटर LOC जम्मू-कश्मीर में आती है।

समझौते के बाद पाकिस्तान ने 4 बार सीजफायर तोड़ा

14 फरवरी 2024: 20 मिनट तक भारत-पाक के बीच फायरिंग हुई, कोई घायल नहीं 14 फरवरी की शाम 5:50 बजे जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी Rangers ने गोलीबारी की। BSF ने भी इसका जवाब दिया। BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। हालांकि, इस गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।

8 नवंबर 2023: सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद 8 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी Rangers ने नयनपुर पोस्ट पर फायरिंग की। BSF जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF जवान लाल फर्न किमा घायल हुए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह गोलीबारी रात 12:20 बजे हुई थी।

26 अक्टूबर 2023: पाकिस्तान ने Mortar दागे, एक BSF जवान और महिला घायल 26 अक्टूबर 2023 को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने Ceasefire का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी Rangers ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गए।

17 अक्टूबर 2023: 2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा 17 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भारत-पाक Border पर फायरिंग की। इसमें दो BSF जवान घायल हुए। घटना सुबह 8:15 बजे इंटरनेशनल बॉर्डर पर हुई थी। BSF ने बताया कि जवान बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे, तभी गोली लगी।

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में LOC पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे।

इस समझौते की घोषणा इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में की गई थी। भारत और पाकिस्तान ने पहली बार 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान लगातार इसका उल्लंघन करता आया है।

फरवरी 2021 में लोकसभा में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा था कि 2018, 2019 और 2020 में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 10,752 मामले हुए थे, जिसमें 364 सुरक्षाकर्मी और 341 नागरिक घायल हुए। 2020 में 5,000 से ज्यादा बार गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जो एक साल में सबसे ज्यादा थी।

Leave a Reply