पेरिस ओलिंपिक का छठा दिन: भारत का पूरा Schedule और संभावित Medal

Paris Olympics News l पेरिस ओलिंपिक 2024 के छठे दिन भारतीय Athletes शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने Shooting में दो Medal पहले ही हासिल कर लिए हैं। महिला Shooter मनु भाकर ने भारत को पहला Medal दिलाया, और बाद में उन्होंने सबरजोत सिंह के साथ मिलकर Team Shooting Event में भी Bronze Medal प्राप्त किया। Archery में दीपिका कुमारी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, जिससे देश को Medal की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं Badminton में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। भारतीय Hockey Team का प्रदर्शन भी पहले दो मैचों में अच्छा रहा है। आज भारतीय खिलाड़ी Badminton, Golf, Archery और Hockey जैसे Sports में अपनी ताकत दिखाएंगे। चलिए जानते हैं पेरिस ओलिंपिक के छठे दिन के मुकाबलों से जुड़ी पूरी जानकारी…

Hockey Team का सामना Belgium से होगा: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय Hockey Team का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस ओलंपिक में भारत ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। पिछले मैच में भारत ने Ireland को 2-0 से हराकर Medal के लिए अपना दावा मजबूत किया। फिलहाल भारतीय Hockey Team अपने Group में टॉप पर बनी हुई है। आज अगर Team India Belgium को हरा देती है, तो Quarter Final के लिए अपनी जगह पक्की कर सकती है। बता दें ओलंपिक 2024 में भारत की Team को Pool B में रखा गया है, जिसमें 6 टीमें हैं। भारत, Australia और Belgium के अलावा इसी Group में Ireland और Argentina की Teams भी हैं।

भारत के पास 3 Medal जीतने का मौका: पेरिस ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक के छठे दिन देश को खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है। गुरुवार यानी आज भारत के पास ओलंपिक में 3 Medal जीतने का अवसर हो सकता है। आज भारतीय Athletes 15 Events में हिस्सा लेने वाले हैं। पुरुष 20 km Race Walk में भारत के पास Medal जीतने का मौका होगा। इस खेल में महिला Event में प्रियंका गोस्वामी से भी Medal की उम्मीद होगी। वहीं Shooting में स्वप्निल कुसाले के पास Medal जीतने का अवसर रहेगा।

भारत का पूरा Schedule:

  • सुबह 11 बजे – Athletics – Men’s 20 km Race Walk Final – अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत बिष्ट
  • दोपहर 12:30 बजे – Golf – Men’s Round 1 – गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा
  • दोपहर 12:50 बजे – Athletics – Women’s 20 km Race Walk – प्रियंका गोस्वामी
  • 1 बजे दोपहर – Shooting – 50 Meter Rifle 3 Position Men Final – स्वप्निल कुसाले
  • 1:30 बजे दोपहर – Hockey – Men’s Group B – भारत बनाम Belgium
  • 2:30 बजे दोपहर – Boxing – Women’s 50 kg Round of 16 – निखत ज़रीन बनाम वू यू (चीन)
  • 2:31 बजे दोपहर – Archery – Men’s Individual 1/32 – प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन)
  • 3:10 बजे दोपहर – Archery – Men’s Individual 1/16 – प्रवीण जाधव
  • 3:30 बजे दोपहर – Shooting – 50 Meter Rifle 3 Position Women – सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल
  • 3:45 बजे दोपहर – Kayaking – Men’s Dinghy Race 1-2 – विष्णु सरवनन
  • दोपहर 4:30 बजे – Badminton – Men’s Doubles Quarterfinal – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी
  • शाम 5:40 बजे – Badminton – Men’s Singles Round of 16 – लक्ष्य सेन बनाम एचएस प्रणय
  • शाम 7:05 बजे – Kayaking – Women’s Dinghy Race 1-2 – नेथरा कुमानन
  • रात 10 बजे – Badminton – Women’s Singles Round of 16 – पीवी सिंधु

Leave a Reply