Cricket News: पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत

Cricket News | भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की पिच एक Slow Turning Track हो सकती है। ESPN की रिपोर्ट के अनुसार, इस पिच के लिए Black Soil का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से बेंगलुरु की तुलना में पुणे में कम Bounce देखने को मिल सकता है। पुणे टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

सीरीज़ जीतने का दबाव

भारत की टीम पर सीरीज़ जीतने और World Test Championship (WTC) फ़ाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखने का Pressure है। बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच में मिली हार के चलते, न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दोनों टेस्ट मैच जीतना भारत के लिए आवश्यक है।

बेंगलुरु की बारिश ने बिगाड़ा खेल

पुणे में भारतीय टीम तीन Spinners के साथ उतरने की योजना बना रही है। ऐसा होने पर, Ravi Ashwin, Ravindra Jadeja और Kuldeep Yadav की तिकड़ी एक बार फिर एक साथ खेल सकती है।

बेंगलुरु में टीम ने भी इसी प्रकार की Strategy तैयार की थी, लेकिन वहां बारिश और बादल (Overcast Conditions) ने खेल को प्रभावित किया। इससे एम चिन्नास्वामी Stadium की पिच पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल हो गई थी, और भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होना पड़ा।

पुणे का टेस्ट इतिहास

Maharashtra Cricket Stadium (MCA) में अब तक 2 Test Matches हो चुके हैं। पुणे में यह तीसरा टेस्ट होगा। पहला टेस्ट 2016-17 में खेला गया था, जिसमें Australia ने भारत को तीसरे दिन टी ब्रेक से पहले 333 रनों के बड़े अंतर से हराया था। उस मैच की पिच में छोटी दरारें थीं और पहले दिन से ही Turn लेना शुरू कर दिया था।

दूसरा टेस्ट 2019 में भारत और South Africa के बीच खेला गया था, जिसमें Virat Kohli ने 254 रन की Double Century लगाई थी। भारत ने उस मैच को पारी और 137 रन से जीता था।

पिच का मिजाज

Reports के अनुसार, टॉस के लगभग एक घंटे बाद ही पिच से Seam Movement समाप्त हो जाएगा। Dry Surface होने के चलते यहां Reverse Swing की संभावना हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

पुणे में भारत का हाईएस्ट स्कोर

Maharashtra Cricket Stadium में अब तक 2 Matches हुए हैं, जिसमें भारत का Highest Score 601 रन है, जो उसने 2019 में South Africa के खिलाफ पहली इनिंग में बनाया था। वहीं, भारत का Lowest Score 105 रन है, जो उसने 2017 में Australia के खिलाफ बनाया था।

टीम में वॉशिंगटन सुंदर का चयन

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ Test Series के दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। All-Rounder Washington Sundar को टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने रविवार को यह जानकारी दी। सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम से जुड़ेंगे। पहले टेस्ट में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply