रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार: धमकी देकर करता था शोषण

Gwalior News | ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के भाई के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता था।

31 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह मूलतः भिंड जिले की रहने वाली है और ग्वालियर में अपने पति के साथ रह रही थी। आरोपी, बहादुर जाटव, लंबे समय से उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। 24 मई 2023 को सुबह करीब चार बजे महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी कमरे में घुस आया और महिला के पति को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और शोषण करता रहा।

महिला ने बताया कि जब भी उसने विरोध किया, आरोपी खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था, जैसे अपना हाथ और गला काटने की बात करता। आरोपी उसे फंसाने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। जब महिला अत्यधिक परेशान हो गई, तब उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

मुरार थाना प्रभारी, मदन मोहन मालवीय ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply