T20 World Cup 2024 News | महिला T20 World Cup 2024 के लिए लगातार टीमों का एलान हो रहा है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के एलान के बाद अब भारत (T20 World Cup 2024) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। BCCI ने इसको लेकर मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। T20 World Cup 2024 में टीम की Captaincy का जिम्मा हरमनप्रीत कौर के पास रहेगा। जबकि टीम की Vice-Captaincy स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। चलिए एक नज़र डालते हैं टीम इंडिया की टीम पर…
मंधाना-शेफाली करेगी Opening:
इस बार महिला T20 World Cup का आयोजन UAE में हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया भी खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। BCCI ने 15 सदस्यीय टीम के साथ तीन खिलाड़ियों को Reserve के तौर पर शामिल किया है। इस World Cup के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम का Regular हिस्सा हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को New Zealand के खिलाफ मैच से करेगी।
WPL में अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा:
बता दें महिला T20 World Cup के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ कुछ ही नाम नए शामिल किए गए हैं। इसमें Women’s Premier League में अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई। Women’s Premier League में से टीम इंडिया में एंट्री पाने में सजना सजीवन और आशा शोभना का नाम शामिल है। इन दोनों खिलाड़ियों से टीम को काफी उम्मीदें हैं। महिला T20 World Cup 2024 का आयोजन पहले Bangladesh में होना था। लेकिन इसे UAE में शिफ्ट किया गया है।
महिला T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (Captain), स्मृति मंधाना (Vice-Captain), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (Wicketkeeper), यास्तिका भाटिया (Wicketkeeper), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।