Shivpuri News: ग्राम पंचायत सिरसौद में 07 अक्टूबर को ग्राम न्यायालय का आयोजन

Shivpuri News | जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में 07 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सिरसौद में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।
न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी जितेन्द्र मेहर ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 07 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सिरसौद, 21 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में, 04 नवम्बर को ग्राम पंचायत सुरवाया में तथा 18 नवम्बर को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में, 09 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सिरसौद, 23 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।

Leave a Reply