Bollywood News: मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या की बांद्रा स्थित Building की सातवीं मंजिल से कूदे, एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना

Bollywood News | अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा कुछ समय से बीमार थे।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई Suicide Note नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसे बाबा अस्पताल में रखा गया है। जब मलाइका को पिता के निधन की खबर मिली, तब वह पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मलाइका के Ex-Husband अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अनिल अरोड़ा इसी आयशा मैनॉर Building में रह रहे थे।
एक्टर अरबाज खान जानकारी मिलते ही बांद्रा स्थित अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।
अनिल Merchant Navy में काम कर चुके थे। पिछले साल बीमार होने के कारण अनिल को मुंबई के Hospital में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉइस के साथ Hospital में देखा गया था। हालांकि, उनके Treatment की वजह सामने नहीं आई थी।

2022 में क्रिसमस पर, मलाइका ने मां जॉइस, पिता अनिल अरोड़ा और बहन अमृता के साथ एक Photo शेयर की थी।
अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से थे और मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया। अनिल और जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के Parents बने, जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं।

Leave a Reply