Bhopal News: MP की बुधनी-विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को Voting 23 को उपचुनाव के नतीजे बुधनी में रमाकांत-कार्तिकेय मजबूत दावेदार विजयपुर में रावत के सामने कौन?

Bhopal News l मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को Voting होगी। नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों सीटों के लिए Nomination 18 से 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। Scrutiny 28 अक्टूबर को होगी। वहीं, 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम BJP Candidate के तौर पर तय है। वहीं, बुधनी के लिए प्रदेश चुनाव समिति ने पांच नामों का Panel Delhi भेजा है। माना जा रहा है कि पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा में से किसी एक को Ticket मिल सकता है। दोनों ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। हालांकि Panel में उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम भी शामिल किया गया है।

बुधनी से भाजपा के संभावित उम्मीदवार

रमाकांत भार्गव, पूर्व सांसद विदिशा
मजबूत पक्ष: शिवराज सिंह चौहान के करीबी, मार्कफेड के Chairman रहे। बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के 6 Election के संचालक की भूमिका निभाई।
वजह: पार्टी इनाम के तौर पर उन्हें Candidate बना सकती है। शिवराज की पसंद भी माने जाते हैं।

गुरु प्रसाद शर्मा, पूर्व Chairman, वन विकास निगम
मजबूत पक्ष: राजनीति का लंबा अनुभव। सर्वमान्य नेता, तीन बार वन विकास निगम के Chairman रह चुके। जनता के बीच गहरी पकड़।
वजह: शिवराज के खास लोगों में से एक हैं। इनके नाम पर संगठन की सहमति है।

कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के बेटे
मजबूत पक्ष: पिछले दो विधानसभा और लोकसभा Election में लगातार सक्रिय। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में लोकप्रिय।
वजह: यदि पार्टी युवा चेहरा लाने का फैसला करती है, तो कार्तिकेय का दावा मजबूत हो सकता है।

भाजपा और कांग्रेस की रणनीति

करण सिंह वर्मा और रामपाल को बुधनी का प्रभार
BJP ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को बुधनी सीट का प्रभारी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया है। ये दोनों नेता क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। BJP का फोकस Booth Level पर वोट प्रतिशत बढ़ाने पर है।

बुधनी में कांग्रेस के सामने बड़ा चुनौती यह है कि उनके पास यहां कोई मजबूत Candidate नहीं है। कांग्रेस यहां दमदार उम्मीदवार ढूंढ रही है जो शिवराज सिंह के प्रभाव को चुनौती दे सके।

विजयपुर उपचुनाव की रणनीति

विजयपुर सीट पर BJP के टिकट पर रामनिवास रावत का चुनाव लड़ना लगभग तय है। वहीं, Congress यहां आदिवासी Candidate पर दांव लगाने की तैयारी में है। मुकेश मल्होत्रा का नाम आगे चल रहा है, जो सहरिया आदिवासी समुदाय से आते हैं। इस समुदाय के 60 हजार से अधिक वोटर हैं।

विजयपुर में Congress की Strategy को सफल बनाने के लिए AICC सचिव चंदन यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और लाखन सिंह यादव की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह Team स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर मजबूत Candidate के नाम पर विचार कर रही है।

दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री का फोकस

दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस है। बुधनी में 8 अक्टूबर को CM ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 500 KM सड़कों का शुभारंभ किया। विजयपुर में 9 अक्टूबर को वन समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

कमलनाथ का प्रचार में सक्रिय होना संभावित

BJP और Congress दोनों ही सीटों पर जोर-शोर से Campaign की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि Congress नेता कमलनाथ इन उपचुनावों में सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे। हाल ही में दिल्ली में उनकी राहुल गांधी के साथ बैठक हुई थी, जिसमें उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई।

Leave a Reply