Indore News | मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 (मेंस) में कैंडिडेट्स से टंट्या भील, भीमा नायक के बारे में सवाल किए गए। परीक्षा सोमवार, 21 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगी। आज पहले दिन सामान्य अध्ययन प्रथम (जीएस-1) का पेपर था। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला।
एग्जाम में पूछा गया- ग्वालियर की Treaty 1817, स्वतंत्रता के पूर्व Holkar रियासत को समझाइए। ओरछा Fair का वर्णन, तूफान Biparjoy, और Bina Refinery से जुड़े सवाल भी आए।
11 जिलों में सोमवार से एमपीपीएससी मेंस एग्जाम शुरू हुए।
परीक्षा 26 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदेशभर में 15 Centers बनाए गए हैं। Indore में सबसे ज्यादा 5 सेंटर हैं। बाकी जिलों में 1-1 सेंटर बनाए गए हैं।
पहली बार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा नए Syllabus से हुई। नकल रोकने के लिए एमपीपीएससी ने 12 Observers बनाए। इनमें से Indore में दो Observers रहे।
Indore के पांच Centers पर करीब 2 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम देने वाले थे। आज 93 अनुपस्थित रहे।
110 पद के लिए एग्जाम
इस बार कुल 110 पद हैं। Deputy Collector के 15, DSP के 22, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के 7 और Commercial Tax Inspector के 10 पद हैं। बाकी अन्य पद हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा 5 सेंटर Indore में बनाए गए हैं। बाकी 10 जिलों में 1-1 सेंटर बनाया गया है।
नए सिलेबस में बदलाव के बाद इंटरव्यू 185 नंबर का
नए सिलेबस में सामान्य अध्ययन पेपर-3 में Physics और Chemistry को हटाकर Economics जोड़ा गया है। चौथे प्रश्न पत्र में भारतीय दर्शन के अंतर्गत Devi Ahilyabai Holkar के जीवन चरित्र को शामिल किया गया है। 2023 की राज्य सेवा परीक्षा तक 175 अंकों के इंटरव्यू को भी इस बार 185 अंक का किया गया है।
पहले 1400 अंकों के कुल 6 प्रश्न-पत्र और 175 का इंटरव्यू होता था, लेकिन इस बार की परीक्षा में 1500 अंकों के 6 प्रश्न-पत्र और 185 अंकों का इंटरव्यू होगा। अब कुल अंक 1685 रहेंगे। इनके आधार पर Selection List बनेगी। 4 प्रश्न-पत्र 1200 के होंगे। पांचवां प्रश्न-पत्र Hindi का 200 अंकों का है, जबकि Hindi Essay का Paper 100 अंकों का होगा। इस तरह लिखित परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी।
भोपाल में शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बैरागढ़ में एग्जाम हो रहा है।
भोपाल में 35 कैंडिडेट ने एग्जाम छोड़ा। भोपाल में 327 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, 35 एब्सेंट रहे। परीक्षा प्रभारी और उपायुक्त Kiran Gupta ने बताया कि भोपाल में शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल वन ट्री हिल्स बैरागढ़ में सेंटर बनाया गया है। Total 362 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं।
देवेंद्र सिंह ने कहा-
एग्जाम अच्छा था, कोई भी सवाल Out Of Syllabus नहीं था। मैं इस पेपर को Moderate To Easy कहूंगा, क्योंकि मुझे तो पेपर आसान ही लगा।
मनीष प्रजापति ने कहा-
पेपर Moderate था, न ज्यादा कठिन, न ज्यादा आसान, लेकिन बड़ा था। Ahilyabai Holkar, Rani Kamalapati, Malwa से भी जुड़े सवाल आए।
विवेक कौरव ने कहा-
Alauddin Khilji से जुड़े सवाल भी पूछे गए। History और Geography का पेपर था। अगला पेपर कल Sociology और Political Science का है।
ग्वालियर में 195 कैंडिडेट एग्जाम में शामिल हुए।
ग्वालियर के आरजी कॉलेज, कम्पू में एग्जाम हो रहा है। Joint Collector और परीक्षा प्रभारी Sanjeev Jain ने बताया कि आज 195 कैंडिडेट शामिल हुए।