Ola Roadster Vs Oben Rorr News | Ola Electric ने हाल ही में भारतीय Market में अपनी नई बाइक Roadster लॉन्च की है। इस नई बाइक का मुकाबला Oben Rorr के साथ होगा। इस Article में हम जानेंगे कि कौन सी Electric Bike आपके लिए बेहतर हो सकती है।
Range
Ola Roadster में 13 KW की Motor दी गई है और इसके साथ 3.5 kWh, 4.5 kWh और 6 kWh की Battery Options उपलब्ध हैं। 6kWh की Battery के साथ, बाइक 248 किलोमीटर की Range देती है। इसे 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की Speed तक पहुंचने में मात्र दो सेकंड लगते हैं और इसकी Top Speed 126 किलोमीटर प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Oben Rorr में 8 KW की Power वाली Motor मिलती है, जिस पर तीन साल की Warranty भी दी जाती है। इस Motor से बाइक तीन सेकंड में 0-40 किलोमीटर की Speed तक पहुंच जाती है और इसकी Top Speed 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 4.4 kWh की Battery दी जाती है, जिसे 80 प्रतिशत चार्ज करने में दो घंटे लगते हैं और इसके बाद बाइक 187 किलोमीटर तक चल सकती है।
Features
Ola Roadster में Riding के लिए Hyper, Sports, Normal और Eco Modes मिलते हैं। इसमें 6.8 इंच की TFT Touchscreen दी जाती है, जिसमें Proximity Unlock, Cruise Control, Party Mode, Temp Alert, AI Assistant, Smartwatch App, Road Trip Planner, आगे और पीछे के पहियों में Disc Brakes, Single Channel ABS, और Cornering ABS जैसी सुविधाएं होती हैं। वहीं, Oben Rorr में कई बेहतरीन Features दिए गए हैं। Driving के लिए इसमें Eco, City और Havok Modes मिलते हैं। बाइक में App Connected Features शामिल हैं, जैसे Battery का SOC, Range आदि की जानकारी। इसमें Driver Alert System, Geo Fencing Theft Protection, 200 MM Ground Clearance, और 230 MM Water Wading जैसे Features मिलते हैं। कंपनी Battery पर तीन साल या 50,000 किलोमीटर की Warranty भी देती है।
Price
Ola Electric की ओर से 3.5 kWh वाले Variant की Ex-Showroom Price 1.05 लाख रुपये रखी गई है। इसके 4.5 kWh Variant की Ex-Showroom Price 1.20 लाख रुपये और 6 kWh Variant को 1.40 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Oben Rorr को 1.50 लाख रुपये की Ex-Showroom Price पर Offer किया जाता है।