Sehore News l सीहोर जिले के शाहगंज में स्थित Digambar Waterfall में रविवार को पिकनिक मनाने गए भोपाल के डॉक्टर का शव बरामद किया गया है। अंधेरे के कारण रविवार रात को Rescue अभियान को रोक दिया गया था। सोमवार सुबह Police और SDERF ने फिर से खोजबीन शुरू की। SDOP शशांक गुर्जर ने बताया कि Rescue Operation सुबह 9:25 बजे समाप्त हुआ।
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा, “पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के डॉक्टर अश्विन कृष्णन अय्यर (28) अपने साथी Doctors आयुष, कौशिकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ Digambar Falls पर पिकनिक मनाने गए थे। नहाते समय Dr. अय्यर पानी में डूब गए।” उनके चार साथी सुरक्षित हैं।
बुधनी SDOP शशांक गुर्जर ने कहा कि Waterfall पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। Security Personnel ने इन लोगों को रोका था, लेकिन वे नहीं माने और किसी अन्य रास्ते से Waterfall तक पहुंच गए। नहाते समय हादसा हो गया।
Police और SDERF की टीम ने Dr. अश्विन कृष्णन अय्यर का शव 17 घंटे बाद खोजा।
Digambar Waterfall सीहोर जिले के रातापानी जंगल के अंतिम छोर पर स्थित है। भोपाल से इसकी दूरी करीब 90 किलोमीटर और सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर है।
यह Waterfall Vindhya Mountain Range के घने जंगलों में स्थित है। यहां से पानी लगभग 80 Feet ऊंचाई से गिरता है। ऊंचाई से गिरते झरने का पानी दूधिया नजर आता है। लोग झरने की खूबसूरती को देखने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचते हैं।