CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, आवेदन शुल्क कितना होगा?

Delhi News l कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 में पार्टिसिपेट करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अहम अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा CAT 2024 के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया आज, 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2024 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2024
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 13 सितंबर 2024
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 5 नवंबर 2024
  • CAT 2024 टेस्ट की तिथि: 24 नवंबर 2024

आवेदन कैसे करें

CAT 2024 एडमिशन टेस्ट में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ‘New Candidate Registration’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, मांगे गए डिटेल भरकर पंजीकरण पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद, ‘Registered Candidate Login’ पर क्लिक करके बाकी डिटेल्स भरें और एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करें। अंत में, निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

शुल्क

CAT 2024 टेस्ट के लिए एप्लीकेशन करते समय सभी कैंडिडेट्स को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को 1250 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। CAT 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply