Delhi News | Central Board of Secondary Education (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) जुलाई 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की जानकारी CBSE की Official Website ctet.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है। जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे Website पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस पेज पर दिए Direct Link के माध्यम से भी आप अपना Score Card डाउनलोड कर सकते हैं। CTET जुलाई 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को दो Shift में देशभर के 136 शहरों में किया गया था।
Score Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
CBSE CTET रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले Official Website ctet.nic.in पर जाएं। Website के Home Page पर LATEST NEWS में रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। अब आपको अपना Roll Number दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करना होगा। जानकारी Submit होते ही आपका Score Card स्क्रीन पर खुल जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
क्वालिफाइड Candidates की संख्या
CBSE की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही Data भी जारी किया गया है। Notification में दी गई जानकारी के अनुसार Paper 1 के लिए 8,30,242 Candidates ने Registration किया था, जिसमें से 6,78,707 Candidates परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 1,27,159 Candidates क्वालिफाई हुए हैं।
Paper 2 के लिए 16,99,823 Candidates ने Registration करवाया था, जिसमें से 14,07,332 Candidates ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से कुल 2,39,120 Candidates ने क्वालिफाई किया है।
Lifetime Valid होता है Score Card
जो भी Candidates इस बार CTET Exam में निर्धारित Cutoff अंक प्राप्त करके क्वालिफाई कर लेंगे, उन्हें दोबारा इस परीक्षा में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसका Score Card Lifetime के लिए Valid होगा।
आपकी जानकारी के लिए
CTET 2024 जुलाई सेशन का Exam 7 जुलाई को दो Shift में करवाया गया था। Paper 2 का आयोजन पहली Shift में 9:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं Paper 1 का आयोजन दूसरी Shift में दोपहर 2 से 4:30 तक किया गया था। Exam संपन्न होने के बाद 24 जुलाई को CBSE की ओर से Provisional Answer Key जारी की गई थी और उस पर 27 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।