SSC CPO Result 2024 News | दिल्ली पुलिस और विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के पहले चरण के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2 सितंबर को इस परीक्षा के पहले प्रश्न-पत्र (Paper 1) के परिणाम जारी किए हैं। SSC CPO Result 2024 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को तुरंत वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO Result 2024 – डायरेक्ट लिंक
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Result बटन पर क्लिक करें।
- अब Result के PDF पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – RRB NTPC 2024 Notification: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरू होंगे, 11558 पदों पर होंगी नियुक्तियां
जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें भर्ती के अगले चरण PET/ PST के लिए योग्य माना जाएगा। PET/ PST के लिए शेड्यूल की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी। केवल शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4187 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।