Bhopal News l भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैवलर वाहन से ओडिशा से भोपाल तक गांजा By Road लाते थे। वाहन की छत को काटकर एक Box बनाया गया था। इसी में गांजा छिपाकर लाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा सहित ट्रैवलर को जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि जंबूरी मैदान पिपलानी में दो लोग एक सफेद रंग की ट्रेवलर गाड़ी क्रमांक MP41L0131 में बैठे हैं। दोनों ग्राहक को गांजे की Delivery देने के इंतजार में थे। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ट्रेवलर की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के नीचे काले रंग का Bag मिला। Bag खोलने पर अंदर चार पैकेट ब्राउन रंग के Tape से लिपटे हुए मिले। इन पैकेट्स में साढ़े चार किलो गांजा रखा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत करीब 80 हजार रुपए है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा महेन्द्र यादव और अशोक विश्वकर्मा निवासी विदिशा के कहने पर ओडिशा के जंगलों से अज्ञात लोगों से खरीदकर लाए हैं। कुल 90 पैकेट गांजा लाए थे। ट्रेवलर गाड़ी की छत में बनाए Box में गांजे को छिपाकर लाया गया था। गांजे के अन्य पैकेट विदिशा में महेंद्र के बताए पते पर डिलीवर कर दिए थे।
आरोपी कौन हैं
- सूरज यादव पुत्र घनश्याम यादव (21) निवासी कोक्ता बाइपास बिलखिरिया, आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके खिलाफ पूर्व में विदिशा जिले में NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
- हरि सिंह गुर्जर पुत्र फूल सिंह गुर्जर (22) निवासी उदय गिरि रोड गणेश पुरा विदिशा, आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। फिलहाल Private Job करता है।