Guna News | गुना के चांचौड़ा में एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बना ली है। युवक की हत्या उसकी Girlfriend के पिता और भाई ने की थी। उन्हें शक था कि बेटी कहीं Boyfriend के साथ भाग न जाए।
आरोपियों ने युवक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। सिर पर डंडा मारा। Electric Current लगे तारों की फेंसिंग पर पटक दिया। बाद में Accident दिखाने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर Court में पेश किया। जहां से उन्हें Jail भेज दिया गया।
16 सितंबर को चांचौड़ा में ऊमर थाना रोड पर पुलिया किनारे युवक का शव मिला था। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। पहचान सोनू भील (20) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह 14 सितंबर की दोपहर घर से Dol Gyaras के मेले में जाने की बात कहकर निकला था। फिर वह नहीं लौटा।
चांचौड़ा पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें Jail भेज दिया गया है।
आरोपी बोले- लड़की को भगाने की Planning कर रहा था।
एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने चांचौड़ा SDOP दिव्या सिंह राजावत, थाना प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया और टीम को जांच सौंपी। तहकीकात के दौरान पता चला कि सोनू राजस्थान के ऊमर थाना क्षेत्र के महराजपुरा गांव में रहने वाले रघुवीर भील की लड़की से बात करता था।
पुलिस को सोनू के मोबाइल की आखिरी Location महाराजपुरा गांव में मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने रघुवीर भील (55) पुत्र मांगीलाल भील और सोनू भील (18) पुत्र रघुवीर भील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सोनू उनकी लड़की को भगाने की Planning कर रहा था।
बेटी से बात करने के लिए मना किया, लेकिन नहीं माना।
आरोपियों ने बताया- 14 सितंबर को Dol Gyaras के मेले में शामिल होने के लिए सोनू अपने साथी महेश के साथ महाराजपुर आया था। यहां से लड़की का भाई सोनू दोनों को शराब पार्टी के लिए बुलाकर ले गया। घर पहुंचकर सभी ने शराब पी। इसी बीच रघुवीर ने सोनू को बेटी से बात नहीं करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना।
इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद सोनू और महेश, रघुवीर के दामाद रामविलास भील के घर जाकर सो गए।
दिन में खेत में छिपाया शव, रात में सड़क किनारे फेंका।
रात करीब 3 बजे सोनू टॉयलेट के लिए खेत की तरफ गया। रघुवीर और लड़की का भाई सोनू इसी ताक में थे। वे उसके पीछे लग गए। सोनू उन्हें देखकर भागने लगा लेकिन दोनों ने खेत के पास ही उसे पकड़ लिया। उसके सिर में डंडा मारा। वह नीचे गिर गया। उसे खेत पर लगी तार की फेंसिंग पर फेंक दिया। फेंसिंग में Current था। इसके बाद दोनों वापस घर आ गए।
15 सितंबर को दोनों आरोपी फिर खेत पर पहुंचे। शव को खेत में ही छिपा दिया। रात में लाश नाले के पास Road किनारे फेंक दी।