MP News : केदारनाथ में दस श्रद्धालु फंसे, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वस्त किया

MP News | केदारनाथ में Cloud Burst के कारण फंसे हुए श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संपर्क किया और उनकी स्थिति की समीक्षा की। सिंधिया ने उत्तराखंड के Chief Minister से भी बातचीत की और श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित रूप से नीचे लाए जाएंगे।

आज सुबह सिंधिया ने केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं से Phone पर बात की। कल उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र के 60 से अधिक लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने NDRF के अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और राहत कार्य शुरू करने का अनुरोध किया।

कल संध्या तक 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, लेकिन रात में Heavy Rainfall के कारण राहत कार्य रुक गया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से संपर्क में रहते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी को भी रात में परेशानी न हो और उन्हें जल्द सुबह निकाला जाए। फंसे हुए लोगों का सुबह से पुनः राहत कार्य जारी है, उन्हें Helicopter के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है। सुबह केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फ़ोन पर बात की और नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा, “मैं हूं न, सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊंगा, आप सभी चिंता मत करें।” सूचना के अनुसार अभी करीब दस लोग ऊपर हैं, जिन्हें अगले कुछ घंटों में नीचे लाया जाएगा।

Leave a Reply