Ujjain News | मध्यप्रदेश के Deputy CM राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान भगवान महाकाल के दर्शन किए।
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लगातार वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज उप मुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर को महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहले नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर शिव जाप किया।
इसके बाद चांदी गेट के आगे देहरी से पूजन अभिषेक कर जल चढ़ाया। इस दौरान शुक्ल ने नंदी जी के कान में अपनी मन्नत भी मांगी। इससे पहले भी शुक्ल कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।