Bhopal News | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ नामक पदयात्रा का आयोजन करेगी। यह यात्रा 25 से 29 दिसंबर तक चलेगी।
पद्यात्रा के प्रमुख नेता और शेड्यूल
इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर हर जिले में जनसभा आयोजित की जाएगी।
पद्यात्रा की योजना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर, जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनका अपमान पूरे देश का अपमान है, जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश का संविधान डॉ. आंबेडकर द्वारा रचित है, और यह संविधान के मुताबिक ही चलेगा।
यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा तैयार पर्चों का वितरण किया जाएगा, जिससे हर वर्ग को भाजपा के संविधान विरोधी मानसिकता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई ज़मीन को फिर से हासिल करने की कोशिश भी करेगी।
पद्यात्रा का शेड्यूल
- 25 दिसंबर: दतिया, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, देवास, रतलाम, शाजापुर और आगर।
- 26 दिसंबर: भिंड, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और बड़वानी।
- 27 दिसंबर: ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, बैतूल और होशंगाबाद।
- 28 दिसंबर: हरदा, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर।
- 29 दिसंबर: छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीची, सतना, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर।
छतरपुर में पदयात्रा का आयोजन
छतरपुर में 24 दिसंबर को बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक एक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस बारे में छतरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में महासचिव डबरा विधायक एवं छतरपुर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुरेश राजे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया गया, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।