Paris Olympics News | पेरिस Olympics-2024 का सातवां दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अब तक भारत ने कुल 3 Medals जीते हैं।
पहले, Shooting में स्वप्निल कुसाले ने देश को छठे दिन Bronze Medal दिलाया। इससे पहले, मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भी Shooting में Bronze Medal अपने नाम किया था।
अब, 2 अगस्त यानी शुक्रवार को भारत को दो और Medals मिलने की उम्मीद है। मनु भाकर 25 मीटर Pistol इवेंट में दोपहर 12:30 बजे से हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में उनके साथ ईशा सिंह भी भाग लेंगी। मनु की नजर अब Medal की Hat-trick बनाने पर होगी।
वहीं, भारतीय Shuttler लक्ष्य सेन ने पेरिस Olympics 2024 में शानदार Performance किया है। अब वह Quarter Final मैच में ताइवान के Shuttler चाउ टिएन चेन से मुकाबला करेंगे और उन्हें हराकर Semi-final में जगह बनाना चाहेंगे।