Mhow News | Sainik Chhawani Mahu में सेना की Field Firing Range में मंगलवार देर रात दो सैन्य अफसरों और उनकी महिला मित्रों के साथ मारपीट कर Loot करने वाले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी वारदात के बाद से जंगल में छिपे हुए थे। Loot के मास्टरमाइंड, Anil और Ritesh ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सैन्य अफसर की महिला मित्र के साथ दुष्कर्म किया था।
इस बीच, Infantry School के दोनों प्रशिक्षु अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों प्रशिक्षु अफसर पहले से महिला मित्रों के दोस्त हैं और उन्हें मिलने Mahu आई थीं।
एक अन्य सैन्य अफसर ने कहा कि घटना के बाद दोनों प्रशिक्षु अफसरों और उनकी महिला मित्रों को Civil Hospital लाया गया, जहां Medical जांच में एक महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। DIG Gramin Nimish Agarwal ने बताया कि पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसके बयान के लिए पुलिस प्रयासरत है।