Bhopal News | मध्यप्रदेश कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। शुक्रवार को मप्र युवक कांग्रेस भोपाल में CM हाउस का घेराव करने जा रही है। यह कांग्रेस का पिछले आठ दिनों में चौथा आंदोलन है। इस बार Exam में गड़बड़ी, Paper Leak, Nursing घोटाले और अन्य युवाओं के मुद्दों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान CM डॉ. मोहन यादव को साढ़े चार लाख Postcard सौंपे जाएंगे।
युवा कांग्रेस के नेताओं की भागीदारी
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव और अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Postcard के माध्यम से समस्याएं व्यक्त
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने जानकारी दी कि दो महीने पहले ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत करीब साढ़े चार लाख युवाओं ने Postcard लिखकर अपनी समस्याएं व्यक्त की हैं। शुक्रवार को इस अभियान का समापन होगा और ये Postcard बक्से और बोरियों में भरकर मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। भाजपा ने जो सपने दिखाए और फिर बेचे, लेकिन पूरे नहीं किए, बहनों को 3000 रुपए देने का वादा किया लेकिन आज तक 3000 रुपए लाडली बहनों को नहीं मिले।
Constable भर्ती पर चर्चा नहीं
मितेंद्र ने कहा कि 2018 और 2023 में भाजपा ने नौकरियों को लेकर वादा किया था। 80 हजार पदों के लिए 80 लाख युवाओं ने फॉर्म भरे, लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई। 2023 में कहा गया कि ढाई लाख नौकरियां दी जाएंगी। इस बार विधानसभा सत्र में उन नौकरियों पर चर्चा नहीं हुई। MSP को लेकर कितने किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को लागत का मूल्य नहीं मिल रहा।
Nursing घोटाले में CBI को जांच सौंपी
नर्सिंग घोटाले में CBI को जांच सौंपी गई। जांच करने वाले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। जांच में दो-तीन लोगों को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन असली दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई।
ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, इन रूट पर जाने से बचें
रंगमहल चौराहा से लेकर रोशनपुरा चौराहा तक GTB कॉम्प्लेक्स के सामने का रास्ता बंद रहेगा। यह रास्ते सुबह 10 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। रोड पर एक तरफ प्रदर्शनकारी और दूसरी तरफ पुलिस बल रहेगा। इसके चलते, जहांगीराबाद से रोशनपुरा होकर आने वाले अनुमति प्राप्त सभी व्यावसायिक वाहन, सिटी बस आदि वाहन रोशनपुरा चौराहा, TT क्रॉस होकर अटल पथ से आ-जा सकेंगे।
ट्रैफिक में फंसने पर संपर्क करें
ट्रैफिक जाम या अन्य समस्या होने पर लोग ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कॉल कर सकते हैं।
रूट बंद रहेगा
अटल पथ का उपयोग कर सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान रास्ता बंद होने पर रंगमहल चौराहा से रोशनपुरा की ओर जाने वाले वाहन चालक जवाहर चौक से अटल पथ से आ-जा सकेंगे। प्रदर्शन के दौरान केएन प्रधान तिराहे से पॉलीटेक्निक चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता जरूरत पड़ने पर बंद किया जा सकता है। इसी तरह यदि स्मार्ट रोड बंद कर दिया गया तो वाहन चालक इस रूट से भी पॉलीटेक्निक चौराहे तक नहीं आ सकेंगे।