Paris Olympics News : ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की Semi-Final में जगह

Paris Olympics News | पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Semi-Final में जगह बना ली है। इस उपलब्धि के बाद हॉकी खिलाड़ी Gurjant Singh के घर पर जश्न का माहौल है। फाइनल मैच तक परिवार में शादी जैसा उत्सव मनाया जा रहा है, और बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। रविवार को Hockey India ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर Semi-Final में जगह बनाई, और अब मंगलवार को Germany के साथ फाइनल खेला जाएगा।

गुरजंट के पिता का उत्साह

Gurjant के पिता Baldev Singh ने खुशी जताते हुए कहा, “भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर Semi-Final में जगह बनाई। हमें इससे बहुत खुशी है। पिछली बार टीम को Bronze Medal मिला था, और हम कामना करते हैं कि इस बार इसका रंग बदले और टीम Gold Medal लेकर आए।”

सेमीफाइनल में जाने से परिवार खुश: सुखजिंदर कौर

Gurjant की मां Sukhjinder Kaur ने कहा कि, “खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस बार Gold Medal लेकर आएं। Semi-Final में जाने से पूरा परिवार खुश है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारा बेटा Olympic Games खेल रहा है।”

गुरजंट के चाचा का बयान

Gurjant के चाचा ने कहा कि, “इस जीत से बहुत खुशी हो रही है। भतीजे ने इस घर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Olympic Games जाने से पहले Gurjant ने वादा किया था कि इस बार Medal का रंग बदलेगा और वह Gold Medal जीतकर आएंगे। मैच बहुत मुश्किल था, लेकिन आखिर में वह जीत गए।”

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी के Semi-Final में पहुंचने पर

Gurjant के माता-पिता को गांव के लोग बधाई देने के लिए आ रहे हैं। भारत ने Penalty Shootout में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर Semi-Final में जगह बनाई है।

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे Gurjant

Gurjant ने एक Professional खिलाड़ी के रूप में वर्ष 2016 से खेलना शुरू किया और एफआईएच Junior Hockey Cup प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उनका खेल कई Sports Experts की नजर में आया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। वर्ष 2017 में उन्होंने प्रमुख टूर्नामेंट में भाग लिया।

ओलिंपिक में चयन और उपलब्धियां

गुरजंट ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में उनका प्रदर्शन सभी को भाया। राष्ट्रमंडल खेल-2014 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड) में रजत पदक हासिल करने वाली टीम का भी वह हिस्सा थे। 19वें एशियाई खेल 2022 हांगझाऊ (चीन) में टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

2021 में मिला अर्जुन पुरस्कार

जूनियर विश्व कप-2016, जूनियर एशिया कप-2015 और हीरो एशिया कप-2017 में भी टीम ने स्वर्ण पदक जीते। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में Sultan Azlan Shah Cup में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वह करीब 50 मैच खेल चुके हैं और 32 से अधिक गोल कर चुके हैं।

Leave a Reply