Delhi News | आज 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। दिवाली से पहले Shopping और पूजा-पाठ के नजरिए से ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन Gold में निवेश का अक्षय लाभ मिलता है।
यदि आप Gold में निवेश करने का Plan बना रहे हैं, तो आज सही समय हो सकता है। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर हम आपको Gold में निवेश के 4 तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। खास बात ये है कि आप 1 रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
1. Physical Gold: सोने के बिस्किट-सिक्के खरीद सकते हैं
Physical Gold में निवेश का मतलब है Jewelry या सोने के बिस्किट-सिक्के खरीदना। एक्सपर्ट्स Jewelry खरीदने को Gold में निवेश का सही तरीका नहीं मानते हैं, क्योंकि इस पर GST और मेकिंग Charge देना पड़ता है। इसलिए, इसमें आपको पहले ही ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। वहीं Jewelry बनवाने पर आप 24 Carat सोने में निवेश नहीं करते हैं, क्योंकि 24 Carat शुद्धता सोने की Jewelry नहीं बनती है। हालांकि, आप सोने के बिस्किट या सिक्के में निवेश कर सकते हैं।
2. Gold Bond: 2.50% का निश्चित Interest भी मिलता है
Sovereign Gold Bond एक सरकारी Bond है, जिसे सरकार समय-समय पर जारी करती है। इसका मूल्य रुपए या डॉलर में नहीं होता है, बल्कि सोने के वजन में होता है। यदि Bond 1 ग्राम सोने का है, तो 1 ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही Bond की कीमत होगी। Sovereign Gold Bond में इश्यू Price पर हर साल 2.50% का निश्चित Interest मिलता है।
Gold Bond खरीदना आसान है: इसके लिए आपको किसी Broker के माध्यम से एक Demat Account खोलना होगा। इसमें NSE पर उपलब्ध Gold Bond के Units खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके Demat Account से जुड़े Bank Account से कट जाएगी। इसमें ऑफलाइन निवेश भी किया जा सकता है।
3. Gold ETF: Stock Exchanges पर खरीद और बेच सकते हैं
सोने को Shares की तरह खरीदने की सुविधा को Gold ETF कहते हैं। ये Exchange-Traded Funds हैं, जिन्हें Stock Exchanges पर खरीदा और बेचा जा सकता है। चूंकि Gold ETF का बेंचमार्क स्पॉट Gold की कीमतें हैं, आप इसे सोने की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकते हैं।
निवेश के लिए Demat Account जरूरी है: Gold ETF खरीदने के लिए आपको एक Demat Account खोलना होगा। इसमें NSE या BSE पर उपलब्ध Gold ETF के Units खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके Demat Account से जुड़े Bank Account से कट जाएगी।
4. Payment App: 1 रुपए का Gold भी खरीद सकते हैं
अब आप अपने Smartphone से ही Digital Gold में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सुविधानुसार जितनी कीमत का चाहें, सोना खरीद सकते हैं। यहां तक कि 1 रुपए का भी। यह सुविधा Amazon Pay, Google Pay, Paytm, PhonePe और Mobikwik जैसे Platforms पर उपलब्ध है।
बीते 5 साल में सोने ने दिया 55% Return
Long Term के लिए सोने में निवेश फायदेमंद रहता है। पिछले 5 सालों में सोने ने 55% का Return दिया है, यानी सालाना 11%। अक्टूबर 2020 में सोना 50,605 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 78,446 पर पहुंच गया है।
सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
- Certified Gold ही खरीदें: हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का Hallmark लगा हुआ Certified Gold खरीदें। सोने पर 6 अंकों का Hallmark कोड होता है। इसे Hallmark Unique Identification Number यानी HUID कहा जाता है। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है।
- कीमत Cross Check करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई Sources से Cross Check करें। सोने का भाव 24 Carat, 22 Carat और 18 Carat के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 Carat सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है।
- Cash Payment न करें, Bill लें: सोना खरीदते वक्त Cash Payment की जगह UPI और Digital Banking के जरिए Payment करना बेहतर है। इसके बाद Bill लेना न भूलें। यदि Online Order किया है तो Packaging जरूर चेक करें।
- Reselling Policy जान लें: कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की Resell Value के बारे में पूरी जानकारी हो। संबंधित Jeweler की Buyback Policy पर भी Store कर्मचारियों से बातचीत कर लें।
सोने में सीमित निवेश फायदेमंद
HDFC Securities के Commodity और Currency Head अनुज गुप्ता कहते हैं कि सोने में सीमित निवेश ही करना चाहिए। कुल Portfolio का केवल 10 से 15% ही सोने में निवेश करना चाहिए। किसी Crisis के दौर में सोने में निवेश आपके Portfolio को स्थिरता दे सकता है, लेकिन लंबी अवधि में यह आपके Portfolio के Return को कम कर सकता है।
भारत में हर साल 800 टन सोने की खपत
भारत में हर साल 700-800 टन सोने की खपत होती है, जिसमें से 1 टन का उत्पादन भारत में ही होता है और बाकी आयात किया जाता है। World Gold Council के अनुसार, भारत के घरों में 2019 में 25,000 टन से ज्यादा सोना था।
सोना एक ‘Noble’ धातु है, यानी इसमें न तो जंग लगती है और न ही इसकी चमक कम होती है।